iQoo Z9 Turbo+ 5G हुआ 6,400mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

iQoo स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक, टाइटेनियम एंड स्टारलाइट व्हाइट और मूनलाइट शैडो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 सितंबर 2024 20:43 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Z9 Turbo+ 5G को चीन में चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है
  • स्मार्टफोन Android 14-बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है
  • नया iQoo फोन MediaTek Dimensityu 9300+ SoC पर काम करता है

iQoo Z9 Turbo+ 5G के टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन (लगभग 34,500 रुपये) है

Photo Credit: iQoo

iQoo Z9 Turbo+ 5G को मंगलवार, 24 सितंबर को एक इवेंट में चीन में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन की यूएसपी इसकी बड़ी 6,400mAh बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन्फ्रारेड (IR) सेंसर भी दिया गया है। स्मार्टफोन Q1 गेमिंग चिप के साथ MediaTek Dimensity 9300+ SoC से लैस आता है। फोन में 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह Android 14-बेस्ड iQoo की कस्टम स्किन पर चलता है। हम यहां आपको iQoo Z9 Turbo+ की कीमत, उपलब्धता और इसके सपेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

iQoo Z9 Turbo+ 5G price, availability

iQoo Z9 Turbo+ 5G को चीन में चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस 12GB + 256GB ऑप्शन की कीमत 2,299 युआन (लगभग 27,300 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, इसके 12GB + 512GB और 16GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत क्रमश: 2,699 युआन (लगभग 32,100 रुपये) और 2,499 युआन (लगभग 29,700 रुपये) है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन (लगभग 34,500 रुपये) रखी गई है।

iQoo स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक, टाइटेनियम एंड स्टारलाइट व्हाइट और मूनलाइट शैडो (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टफोन चीन में Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर डिस्काउंटेड रेट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फिलहाल iQoo ने इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
 

iQoo Z9 Turbo+ 5G specifications

डुअल-सिम (हाइब्रिड) iQoo Z9 Turbo+ 5G Android 14-बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है। इसमें 6.78-इंच 1.5K (1,260 x 2,800 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन 93.42% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। नया iQoo फोन MediaTek Dimensityu 9300+ SoC पर काम करता है, जिसके साथ कंपनी ने Q1 गेमिंग चिपसेट को भी जोड़ा है। चिपसेट के साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज को जोड़ा गया है। 
Advertisement

iQoo Z9 Turbo+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.79 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 CMOS प्राइमरी सेंसर और f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेटअप 20x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.45 अपर्चर से लैस 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है, जो EIS वीडियो स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है।

iQoo Z9 Turbo+ में 6,400mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, OTG, NFC, GPS, NavIC, USB Type-C (2.0) पोर्ट सहित कई अन्य ऑप्शन शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन का माप 163.72 x 75.88 x 7.98 mm और वजन 196.0 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.