iQoo Z6 Lite 5G में होगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सब कुछ

iQoo Z6 Lite 5G के लिए Amazon पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस पर फोन के स्पेसिफकेशंस को भी अपडेट कर दिया गया है

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 9 सितंबर 2022 09:39 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा।
  • फोन में 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट बताया गया है।
  • फोन के लिए कंपनी का दावा है कि यह 127 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है।

iQoo Z6 Lite 5G का लॉन्च भारत में 14 सिंतबर के लिए निर्धारित किया गया है।

iQoo की ओर से अपकमिंग स्मार्टफोन iQoo Z6 Lite 5G के कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले कन्फर्म हो गए हैं। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि iQoo Z6 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जो कि फोन का प्राइमरी लेंस भी होगा। इसका खास फीचर Eye Auto Focus और LED फ्लैश बताया गया है। साथ ही फोन की बैटरी कैपिसिटी भी कन्फर्म कर दी गई है जो कि 5000mAh होगी। इसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। iQoo Z6 Lite 5G की मोटाई 8.25mm होगी और इसमें 2.5D फ्लैट फ्रेम डिजाइन होगा। हाल ही में कंपनी ने इस फोन के प्रोसेसर को लेकर घोषणा की थी कि इसमें क्वालकॉम की ओर हाल ही में लॉन्च किया गया Snapdragon 4 Gen 1 SoC होगा। 

iQoo Z6 Lite 5G के लिए Amazon पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस पर फोन के स्पेसिफकेशंस को भी अपडेट कर दिया गया है जिसके मुताबिक, स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस होगा। फोन में 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट बताया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh होगी। इसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की बात कही गई है। Vivo की सब-ब्रैंड iQoo ने इस फोन को लेकर एक और दावा किया है कि यह 127 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 18.51 घंटे का YouTube प्लेबैक, 8.3 घंटे की गेमिंग और 21.6 घंटे की सोशल मीडिया ऐप्स ब्राउजिंग दे सकता है।  

कंपनी ने हाल ही में इसके अंदर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 SoC देने की घोषणा की थी। इस चिप के बारे में कहा गया है कि यह MediaTek Dimensity 700 SoC से ज्यादा पावरफुल है। साथ ही यह Qualcomm Snapdragon 6 Gen1 SoC के मुकाबले भी कहीं आगे है। 

iQoo Z6 Lite 5G का लॉन्च भारत में 14 सिंतबर के लिए निर्धारित किया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फ्रंट में यह वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आएगा जिसमें सेल्फी कैमरा भी फिट होगा, ऐसा कहा गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  3. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  4. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  5. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  7. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  9. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  10. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.