iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?

iQOO ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Realme Narzo 100x 5G और Moto G77 Power से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जुलाई 2026 08:40 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 Lite ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर है।
  • Realme Narzo 100x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर है।
  • Moto G77 Power में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है।

iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power

Photo Credit: iQOO/Realme/Motorola

iQOO ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Realme Narzo 100x 5G और Moto G77 Power से हो रहा है। iQOO Z11 Lite ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme Narzo 100x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G77 Power में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है। यहां हम आपको iQOO Z11 Lite, Realme Narzo 100x 5G और Moto G77 Power के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs  Moto G77 Power

कीमत और स्टोरेज


iQOO Z11 Lite के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,499 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹21,499 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,499 है। वहीं Realme Narzo 100x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है। जबकि Moto G77 Power के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक HBM ब्राइटनेस है। वहीं Realme Narzo 100x 5G में 6.6 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Moto G77 Power में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

iQOO Z11 Lite ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme Narzo 100x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G77 Power में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है।


ऑपरेटिंग सिस्टम

iQOO Z11 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है। जबकि Realme Narzo 100x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। वहीं Moto G77 Power एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।

कैमरा सेटअप

iQOO Z11 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। जबकि Realme Narzo 100x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Moto G77 Power के रियर में क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी वाला f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है।

फ्रंट कैमरा

iQOO Z11 Lite में सेल्फी और  वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Realme Narzo 100x 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Moto G77 Power में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

iQOO Z11 Lite  में 5G, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 दिया गया है। वहीं Realme Narzo 100x 5G में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, ईयरफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। जबकि Moto G77 Power में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

बैटरी बैकअप

iQOO Z11 Lite में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme Narzo 100x 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Moto G77 Power में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोपावर चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  2. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  3. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
  4. उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
  5. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  7. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  9. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  10. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.