iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन

iQOO ने अपने आगामी फोन iQOO Z11 Lite के लॉन्च की घोषणा कर दी है जो कि 24 जुलाई को भारत में दस्तक देने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जुलाई 2026 17:25 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 Lite में 6500mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • iQOO Z11 Lite में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी होगी।
  • iQOO Z11 Lite में AI फीचर्स का एक पावरफुल सेट मिलेगा।

iQOO Z11 Lite में 6500mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने अपने आगामी फोन iQOO Z11 Lite  के लॉन्च की घोषणा कर दी है जो कि 24 जुलाई को भारत में दस्तक देने जा रहा है। यह फोन कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है जो ऑनलाइन लेक्चर अटेंड करते हैं, असाइनमेंट और नोट्स के लिए AI का इस्तेमाल करते हैं, डेली कई काम एक साथ करते हैं और आउटडोर इस्तेमाल के लिए ब्राइट डिस्प्ले वाले ड्यूराबल स्मार्टफोन की जरूरत होती है। iQOO ने इस फोन में AI पावर्ड प्रोडक्टिविटी और स्टाइलिश डिजाइन को शामिल किया है। आगामी फोन लेटेस्ट OriginOS 6 और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आएगा, जिसे Non-Stop. No Limit. के कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है। आइए iQOO Z11 Lite के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO Z11 Lite कब हो रहा लॉन्च
iQOO भारतीय बाजार में iQOO Z11 Lite को 24 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। Z11 Lite दो कलर ऑप्शन जैसे कि सोलर फ्लेम और मिडनाइट ब्लू में उपलब्ध होगा। यह फोन लॉन्च होने के बाद कंपनी की आधिकारिक साइट और Amazon पर उपलब्ध होगा।

AI फीचर्स हैं शामिल
iQOO Z11 Lite में AI फीचर्स का एक पावरफुल सेट दिया गया है जो कि लर्निंग, क्रिएटिंग और कम्युनिकेशन को आसान बनाता है। इससे AI Creation होगा जो कि स्टूडेंट्स को लंबे डॉक्यूमेंट्स की समरी बनाने, असाइनमेंट रिफाइन करने, कंटेंट जनरेट करने, टेक्स्ट ट्रांसलेट करने, नए आइडिया सोचने और आसानी से राइटर ब्लॉक से निपटने में मदद करता है। इसके साथ ही AI कैप्शन भी है, जो रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन, इंस्टेंट ट्रांसलेशन और वन-टैप समरी की सुविधा प्रदान करता है। इससे स्टूडेंट्स को लेक्चर, वर्कशॉप और डिसकशन से नोट करने, उन्हें देखने और शेयर करने में मदद मिलती है।

iQOO Z11 Lite की खासियतें
iQOO Z11 Lite में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W FlashCharge का सपोर्ट करती है। जिससे स्टूडेंट्स बिना ज्यादा रुकावट के अपना पूरा दिन गुजार सकते हैं। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ स्टडी में लंबे समय तक परफॉर्मेंस देता है। ट्रैवल और अचानक गिरने या बारिश होने पर सुरक्षा के लिए iQOO Z11 Lite को डेली कैंपस लाइफ की जरूरतों को मैनेज करने के लिए बनाया गया है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन है, जिससे गिरने पर सुरक्षा मिलती है। इस फोन का स्लीक और मॉडर्न डिजाइन काफी शानदार है। इसमें मिनिमलिस्ट, कॉम्पैक्ट कैमरा मॉड्यूल और कॉल्स व नोटिफिकेशन्स के लिए डायनामिक लाइट है जो इसे स्टाइलिश बनाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.