₹1500 डिस्काउंट पर खरीदें iQOO Z11 Lite, आज से शुरू हुई सेल

iQOO ने बीते हफ्ते भारत में नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च किया था और आज यानी कि 30 जुलाई से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जुलाई 2026 13:10 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO Z11 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है।
  • iQOO Z11 Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने बीते हफ्ते भारत में नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च किया था और आज यानी कि 30 जुलाई से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। Z11 Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 6500mAh की बैटरी से लैस किया गया है। आइए iQOO Z11 Lite की कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO Z11 Lite Price & Offers

iQOO Z11 Lite की पहले सेल आज यानी कि 30 जुलाई से शुरू हो गई है। iQOO Z11 Lite के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹19,499, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹21,499 और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹24,499 है। ग्राहक iQOO की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अमेजन और ऑफलाइन स्टोर्स से यह फोन खरीद सकते हैं। शुरुआती ऑफर में ICICI बैंक या HDFC बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹1500 छूट मिल सकती है। इसके अलावा ग्राहक 3 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी उठा सकते हैं।

iQOO Z11 Lite Specifications

iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक ब्राइटनेस है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ आता है। वहीं इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप के मामले में Z11 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 167.4 मिमी, चौड़ाई 77.1 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 209 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 शामिल है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.