iQOO Z10R 5G फोन 6500mAh बैटरी, 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

रूस में iQOO Z10R 5G की कीमत RUB 22,999 (लगभग 26,000 रुपये) से शुरू होती है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2025 18:11 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z10R 5G की कीमत RUB 22,999 (लगभग 26,000 रुपये) से शुरू होती है
  • भारतीय वेरिएंट की तुलना में डिजाइन, प्रोसेसर, बैटरी, स्टोरेज में है फर्क
  • रूसी वेरिएंट की खासियतों में बड़ी बैटरी और अधिक स्टोरेज शामिल

भारत में इसी साल जुलाई में लॉन्च हुए iQOO Z10R 5G से काफी अलग है रूसी वेरिएंट

Photo Credit: iQOO

Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने रूस में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z10R 5G लॉन्च कर दिया है। हाल ही में इस नाम से कंपनी ने भारत में भी अपना मॉडल लॉन्च किया था, लेकिन दोनों डिवाइस के डिजाइन, प्रोसेसर, बैटरी और स्टोरेज में काफी फर्क है। दोनों ही मॉडल्स Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलते हैं और इनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, हालांकि भारतीय वेरिएंट थोड़ा पतला और हल्का है। चलिए आपको रूसी वेरिएंट की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

रूस में iQOO Z10R 5G की कीमत RUB 22,999 (लगभग 26,000 रुपये) से शुरू होती है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 12GB + 512GB मॉडल की कीमत RUB 27,999 (लगभग 31,000 रुपये) रखी गई है। यह फोन Deep Black और Titanium Shine कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है और इसे देश की प्रमुख ई-कॉमर्स साइट्स जैसे Yandex पर भी खरीदा जा सकता है।

Advertisement

iQOO Z10R 5G के रूसी वेरिएंट में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है, जिसे बाद में OriginOS 6 अपडेट मिलेगा। नया iQOO फोन MediaTek Dimensity 7360-Turbo (4nm) चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR4X RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज को जोड़ा गया है।

कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP वाइड-एंगल लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी शूटर मौजूद है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का वजन 194 ग्राम और मोटाई 7.59mm है। फोन IP65 रेटेड बिल्ड के साथ आता है।

भारत में iQOO Z10R 5G को 24 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसके बेस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये है। फोन 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी आता है।
 

Advertisement

iQOO Z10R 5G रूस में कब लॉन्च हुआ?

iQOO Z10R 5G रूस में 6 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया गया है।

iQOO Z10R 5G की रूस में कीमत क्या है?

रूस में iQOO Z10R 5G की कीमत RUB 22,999 (लगभग 26,000 रुपये) से शुरू होती है। इसका हाई-एंड वेरिएंट (12GB + 512GB) RUB 27,999 (लगभग 31,000 रुपये) में आता है।

भारत और रूस वाले iQOO Z10R 5G में क्या फर्क है?

रूसी मॉडल में नया Dimensity 7360-Turbo चिपसेट, बड़ी 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं, भारतीय मॉडल में Dimensity 7400 SoC, 44W चार्जिंग और थोड़ा स्लिम डिजाइन है।

Advertisement

दोनों वर्जन में कैमरा सेटअप कैसा है?

दोनों में ही 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 32MP फ्रंट कैमरा है। फर्क सेकेंडरी कैमरा में है, जिसमें रूस में 8MP वाइड एंगल लेंस, जबकि भारत में 2MP डेप्थ शूटर दिया गया है।

iQOO Z10R 5G किन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है?

रूस में फोन Deep Black और Titanium Shine कलर्स में आता है, जबकि भारत में यह Aquamarine और Moonstone कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.