iQOO Z10 Turbo vs Redmi Turbo 4 Pro: जानें कौन सा होगा बेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 फोन

iQOO Z10 Turbo vs Redmi Turbo 4 Pro: Qualcomm ने हाल ही में चीन में एक इवेंट में Snapdragon 8s Gen 4 को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 14:08 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z10 Turbo और Redmi Turbo 4 Pro में Snapdragon 8s Gen 4 चिप होगा।
  • iQOO Z10 Turbo और Redmi Turbo 4 Pro में फ्लैट OLED LTPS डिस्प्ले मिलेगी।
  • iQOO Z10 Turbo और Turbo 4 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Redmi Turbo 4 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Qualcomm ने हाल ही में चीन में एक इवेंट में Snapdragon 8s Gen 4 को पेश किया है। लॉन्च के तुरंत बाद iQOO ने कंफर्म किया है कि उसका आगामी Z10 Turbo Pro नए चिप वाला पहला स्मार्टफोन होगा। वहीं Z10 Turbo को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 के साथ Redmi Turbo 4 Pro जल्द ही चीन में लॉन्च होगा। ये दोनों फोन लॉन्च होने के बाद बाजार में एक-दूसरे को टक्कर दे सकते है। हाल ही में टिपस्टर एक्सपीरियंस मोर ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की तुलना की है। आइए iQOO Z10 Turbo और Redmi Turbo 4 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 
iQOO Z10 Turbo vs Redmi Turbo 4 Pro: Display & Resolution

 

iQOO Z10 Turbo में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच की फ्लैट OLED LTPS डिस्प्ले होगी, जबकि Redmi में 6.83 इंच की बड़ी फ्लैट OLED LTPS होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन होगा।

 

iQOO Z10 Turbo vs Redmi Turbo 4 Pro: Processor


iQOO Z10 Turbo और Redmi Turbo 4 Pro में Qualcomm का हाल ही में लॉन्च किया गया नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा।


iQOO Z10 Turbo vs Redmi Turbo 4 Pro: Battery Backup


iQOO Z10 Turbo में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जबकि Redmi Turbo 4 Pro में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,550mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।


iQOO Z10 Turbo vs Redmi Turbo 4 Pro: Camera Setup


iQOO Z10 Turbo के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलेगा। वहीं Redmi Turbo 4 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलेगा। लीक में दोनों फोन के फ्रंट कैमरों में कोई जानकारी नहीं है।

iQOO Z10 Turbo में प्लास्टिक का मिडिल फ्रेम होगा, जबकि Redmi Turbo 4 Pro में मेटल का मिडिल फ्रेम होगा। दोनों मॉडल में डिस्प्ले के नीचे शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। Z10 Turbo में एक अलग डिस्प्ले चिप भी होगी, जो बेहतर व्यूइंग और गेमिंग अनुभव प्रदान करेगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Redmi Turbo 4 Pro को ग्लोबल मार्केट में Poco F7 के तौर पर रीब्रांड किया जाएगा। हालांकि, इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि Z10 Turbo Pro चीन के बाहर के मार्केट में पेश होगा या नहीं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A6c भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक, कीमत ₹13,999
  2. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Airtel Priority क्या है, किन फोन में चलेगी सर्विस और क्यों हो रहा विवाद? जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  2. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  4. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  7. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  8. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
  9. 108MP कैमरा, 6520mAh बैटरी के साथ Honor 600e लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  10. Oppo A6c भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक, कीमत ₹13,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.