iQOO Z10 भारत में होगा 11 अप्रैल को लॉन्च, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

iQOO भारत में iQOO Z10 को लॉन्च करने वाला है, कंपनी ने जिसकी लॉन्च तारीख कंफर्म कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मार्च 2025 20:06 IST
ख़ास बातें
  • iQOO भारत में iQOO Z10 को 11 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है।
  • iQOO Z10 में 7,300mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
  • iQOO Z10 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

iQOO Z9 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO भारत में iQOO Z10 को लॉन्च करने वाला है, कंपनी ने जिसकी लॉन्च तारीख कंफर्म कर दी है। ब्रांड ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए नए Z सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख का खुलासा किया है, जिसके साथ आगामी फोन की बैटरी कैपेसिटी का भी खुलासा हुआ है। iQOO Z10 बीते साल मार्च में MediaTek Dimensity 7200 5G के साथ लॉन्च हुए iQOO Z9 5G का अपग्रेड होगा। आइए iQOO Z10 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO Z10 भारतीय बाजार में 11 अप्रैल को लॉन्च होगा। iQOO और कंपनी के भारत के सीईओ निपुण मार्या ने अपने एक्स हैंडल के जरिए आगामी फोन की लॉन्च तारीख टीज की है। यहां स्मार्टफोन के 7,300mAh की बैटरी के साथ आने की पुष्टि हुई है। ब्रांड का दावा है कि भारत में किसी भी स्मार्टफोन पर यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। इस बीच ऑफिशियल टीजर ने iQOO Z10 के रियर डिजाइन का भी खुलासा किया है। इसे व्हाइट फिनिश में दिखाया गया है जिसमें ड्यूल सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। iQOO अगले महीने चीन में iQOO Z10 को iQOO Z10 Turbo स्मार्टफोन के साथ लॉन्च कर सकता है। iQOO Z10 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर और 1.5K रेजोल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर चल सकता है।


iQOO Z9 5G Specifications


iQOO Z9 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्‍सल, 120Hz रिफ्रेश रेट औरपीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है।  फोन में इन डिस्प्ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस फोन में डाइमेंस‍िटी 7200 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS3.0 स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Z9 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप के लिए Z9 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का बोकेह कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। iQOO के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन भारत में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Excellent battery life
  • Decent primary camera
  • Bright OLED screen
  • Good design and build quality
  • IP54 rating
  • Bad
  • Lacks ultra-wide-angle or macro cameras
  • Bloatware and V-Appstore notification spam
  • Slower charging compared to rivals
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQOO Z10, iQOO Z10 Features, iQOO Z10 Specifications, iQOO

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
  2. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  4. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO  का 7600mAh बैटरी वाला फोन हुआ गजब सस्ता! यहां मिल रहा कमाल ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  3. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  5. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  6. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  7. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  8. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  10. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.