iQoo U1x के स्पेसिफिकेशन और रेंडर आए सामने, जल्द होगा लॉन्च

iQOO U1x स्मार्टफोन की कीमत CNY 999 (लगभग 10,938 रुपये) लिस्ट की गई है, लेकिन यह केवल प्लेसहोल्डर्स हैं न कि आधिकारिक कीमत। यह फोन लाइट ब्लैक और मॉर्निंग फॉरेस्ट कलर वेरिएंट में खरीद के लिए उपलब्ध हो सकता है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2020 18:12 IST
ख़ास बातें
  • iQOO U1x फोन चीनी रिटेलर वेबसाइट पर हुआ है लिस्ट
  • लिस्टिंग के अनुसार, आइकू यू1एक्स में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • फोन में मौजूद होगा 6.1 इंच का डिस्प्ले

iQOO U1x ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस

iQoo U1x स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और रेंडर लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह आगामी फोन चीनी ऑनलाइन रिटेलर प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ है, जहां अकटले लगाई जा रही है कि फोन की प्री-सेल 21 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। लिस्टिंग के अनुसार, आइकू यू1एक्स स्मार्टफोन ब्लैक और मॉर्निंग फॉरेस्ट कलर वेरिएंट में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा रेंडर्स से जानकारी मिली है कि यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। लिस्टिंग के अनुसार, आइकू यू1एक्स फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा।

आगामी iQoo फोन चीनी रिटेलर प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो चुका है, जैसे कि JD.com और Tmall आदि। जेडी.कॉम की iQoo U1x लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई थी। जुलाई में iQoo U1 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया गया था, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी और स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया गया था। चीन में आइकू ब्रांड Vivo का ब्रांड है, लेकिन भारत में दोनों ब्रांड्स का दावा है कि वह स्वतंत्र हैं।
 

iQoo U1x price, availability

आइकू यू1एक्स की प्री-बुकिंग 21 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी, जिसकी जानकारी सामने आई लिस्टिंग में सार्वजनिक हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन की कीमत CNY 999 (लगभग 10,938 रुपये) लिस्ट की गई है, लेकिन यह केवल प्लेसहोल्डर्स हैं न कि आधिकारिक कीमत। यह फोन लाइट ब्लैक और मॉर्निंग फॉरेस्ट कलर वेरिएंट में खरीद के लिए उपलब्ध हो सकता है।
 

iQoo U1x specifications

आइकू यू1एक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता होगा। इसमें 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। लिस्टिंग में फोन के स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन को लिस्ट किया गया है, जो है 4 जीबी रैम + 64 जीबी, 6 जीबी रैम + 64 जीबी और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा आइकू यू1एक्स फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा। डुअल-सिम इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

Tmall लिस्टिंग के अनुसार, आइकू यू1एक्स फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQOO U1x, iQOO U1x specifications, iQOO U1x launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.