iQoo Neo 9S Pro स्मार्टफोन 16GB रैम, 1TB स्टोरेज के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

iQoo Neo 9S Pro के बेस वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 2,699 युआन (करीब 31,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मई 2024 21:53 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.78-इंच 144Hz LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है
  • थर्मल मैनेजमेंट के लिए, फोन 6K VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम से लैस आता है
  • इसमें 5,160mAh बैटरी मिलती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है

iQoo Neo 9S Pro को चीन में चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: iQoo

iQoo ने अपनी Neo लिस्ट में एक नया मॉडल - Neo 9S Pro जोड़ा है, जिसे चीन में लॉन्च किया गया है। नया हैंडसेट हाल ही में घोषित MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट पर काम करता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ LPTO OLED डिस्प्ले मिलता है। नया iQoo फोन 16-मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा और 50-मेगापिक्सल Sony IMX920 रियर मेन सेंसर से लैस आता है। इसमें 5,160mAh बैटरी दी गई है, जो 120W का चार्जिंग आउटपुट सपोर्ट करती है। चलिए iQoo Neo 9S Pro की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

iQoo Neo 9S Pro price, availability

iQoo Neo 9S Pro को चीन में चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 2,699 युआन (करीब 31,000 रुपये) है। इसके 12GB + 512GB और 16GB + 512GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 2,999 युआन (करीब 34,500 रुपये) और 3,299 युआन (करीब 38,000 रुपये) है। टॉप-एंड वेरिएंट में 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत घरेलू मार्केट में 3,699 युआन (करीब 42,500 रुपये) रखी गई है। फोन वीवो चाइना ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

iQoo Neo 9S Pro specifications

iQoo Neo 9S Pro को चीन में Android 14-बेस्ड OriginOS 4 के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 6.78-इंच (1260 x 2800 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 2,160Hz पर PWM डिमिंग सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X क्वाड चैनल रैम और 1TB तक UFS4.0 स्टोरेज को जोड़ा गया है। बेहतर गेमिंग एक्सपीरिएंस के लिए फोन में iQOO की सेल्फ-डेवलप Q1 चिप को जोड़ा गया है। इसके अलावा, थर्मल मैनेजमेंट के लिए, फोन 6K VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम से लैस आता है।

कैमरा की बात करें, तो iQoo Neo 9S Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX920 सेंसर और 50-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। फ्रंट में होल-पंच कटआउट में 16-मेगापिक्सल शूटर दिया गया है। Neo 9S Pro में 5,160mAh बैटरी मिलती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.