iQOO Neo 10R 5G फरवरी में देगा दस्तक, 6400mAh बैटरी के साथ इन फीचर्स से होगा लैस

iQOO कथित तौर पर iQOO Neo 10R 5G पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 27 जनवरी 2025 11:47 IST
ख़ास बातें
  • iQOO कथित तौर पर iQOO Neo 10R 5G पर काम कर रहा है।
  • iQOO Neo 10R 5G में 6,400mAh की बड़ी बैटरी होगी।
  • iQOO Neo 10R 5G में AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन होगा।

iQOO Neo 10R 5G में 6,400mAh की बड़ी बैटरी होगी।

Photo Credit: iQOO

iQOO कथित तौर पर iQOO Neo 10R 5G पर काम कर रहा है। ब्रांड ने दिसंबर 2024 में iQOO 13 को पेश किया था, उसके बाद से अब तक भारत में कोई नया फोन लॉन्च नहीं हुआ। iQOO के सीईओ निपुन मार्या ने हाल ही में एक गुप्त संदेश वाला ट्वीट किया है कि ब्रांड नियो सीरीज में एक नया iQOO मॉडल लॉन्च कर सकता है। कथित तौर पर नया मॉडल फ्लैगशिप ग्रेड फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस प्रदान करेगा। अब आधिकारिक तौर पर टीज हो रहा फोन iQOO Neo 10R 5G फरवरी 2025 में लॉन्च होने वाला है। अमेजन पर इसके लैंडिंग पेज से इसके ड्यूल टोन डिजाइन और चिपसेट का खुलासा हुआ है। अब इसकी बैटरी और डिस्प्ले के बारे में जानकारी सामने आई है। आइए iQOO Neo 10R के बारे में विस्तार से जानते हैं।
निपुन मार्या के हाल ही में आए ट्वीट में 'R' अक्षर पर विशेष जोर दिया गया है, जिसे 10 बार दोहराया गया है, जिसका अर्थ है कि ब्रांड जल्द ही देश में iQOO Neo 10R लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। खास बात यह है कि कंपनी आगामी लॉन्च के साथ देश में पहला R-सीरीज स्मार्टफोन लाएगी। 


Advertisement
iQOO Neo 10R 5G Specifications


iQOO Neo 10R 5G में 6,400mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो iQOO फोन पर अब तक देखी गई सबसे बड़ी बैटरी है जो कि iQOO Neo 9 सीरीज के मुकाबले में बड़ा बदलाव होगा। हालांकि, डिवाइस की फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आधिकारिक तौर पर इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है। नई रिपोर्ट में कहा गया है कि iQOO Neo 10R में AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। हाई रेजोल्यूशन डिस्प्ले आसानी से 4K कंटेंट देखने की सुविधा प्रदान करती है।
 

iQOO Neo 10R 5G फरवरी में देगा दस्तक


Advertisement
फरवरी में इसकी लॉन्च तारीख से पहले अन्य स्पेसिफिकेशंस भी सामने आने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो फोन की कीमत 30,000 रुपये से कम होगी। इस बजट में यह फोन हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Poco X7 Pro को कड़ी टक्कर दे सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  10. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.