iQOO Neo 10 Pro+ हो रहा 20 मई को लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया पहले ही खुलासा

iQOO ने चीनी बाजार में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2025 14:19 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10 Pro+ में 6.82 इंच की 2K OLED डिस्प्ले होगी।
  • iQOO Neo 10 Pro+ में 7,000mAh की बैटरी होगी।
  • iQOO Neo 10 Pro+ में 6.82 इंच की 2K OLED डिस्प्ले होगी।

iQOO Neo 10 Pro+ में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: iQOO China

iQOO ने चीनी बाजार में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि iQOO Neo 10 Pro+ 20 मई को लॉन्च होगा। यह जानकारी ब्रांड के ऑफिशियल वीबो चैनल के जरिए शेयर की है, जिसमें बताया गया कि यह BMW M मोटरस्पोर्ट एडिशन में आने वाला कंपनी का पहला Neo सीरीज फोन होगा। आइए iQOO Neo 10 Pro+ के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO Neo 10 Pro+ Price


कीमत की बात करें तो iQOO Neo 10 Pro+ की कीमत चीन में लगभग 3,500 युआन (लगभग 41,361 रुपये) होने की संभावना है। वर्तमान में यह साफ नहीं है कि यह चीन के बाहर के मार्केट में रिलीज किया जाएगा या नहीं। इसी इवेंट में iQOO कई अन्य प्रोडक्ट जैसे कि iQOO Pad 5, Pad 5 Pro, Watch 5, TWS Air 3, 33W Power Bank और Magnetic Cooling Clip Pro पेश होंगे।


iQOO Neo 10 Pro+ Specifications


हाई-एंड फ्लैगशिप के तौर पर पेश किए जाने वाले iQOO Neo 10 Pro+ के बारे में दावा किया गया है कि यह अपनी कैटेगरी का इकलौता फोन है जिसमें 2K OLED फ्लैट डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है। रिपोर्ट के अनुसार, iQOO Neo 10 Pro+ में 6.82 इंच की 2K OLED डिस्प्ले होगी। इसमें 120W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी होगी। कथित तौर पर इसे AnTuTu पर 3.3 मिलियन से ज्यादा स्कोर मिले हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Neo 10 Pro+ के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। डिजाइन की बात करें तो इसके रियर में ड्यूल कैमरा लेआउट और फ्लैट फ्रेम कॉर्नर के साथ iQOO की सिग्नेचर स्टाइलिंग है। जबकि मिड फ्रेम प्लास्टिक से बना बताया जा रहा है, रियर की ओर ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। यह ब्लैक, व्हाइट और सुपर पिक्सल शेड्स में उपलब्ध होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.