iQOO Neo 10 Pro+ धांसू डिजाइन के साथ आया नजर, 7000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च!

iQOO Neo 10 Pro+ में डुअल कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2025 09:55 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10 Pro+ का साइड फ्रेम फ्लैट नजर आ रहा है
  • फोन डाइनेमिक, टेक टेक प्रेरित लुक के साथ नजर आता है
  • डिजाइन काफी आकर्षित करता है जो बोल्ड पिक्सलेट चेकबोर्ड पैटर्न के साथ है

iQOO Neo 10 Pro+ में कंपनी ने बोल्ड पिक्सलेट चेकबोर्ड पैटर्न वाला डिजाइन दिया है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro के बाद कंपनी सीरीज में iQOO Neo 10 Pro+ को लॉन्च करने जा रही है। आईकू ने अपकमिंग फोन के डिजाइन से खुलासा कर दिया है। यह फोन कंपनी घरेलू मार्केट में पेश करने जा रही है। iQOO Neo 10 Pro+ बहुत जल्द रिलीज किया जाने वाला है क्योंकि कंपनी ने इसके लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। iQOO Neo 10 Pro+ में डुअल कैमरा दिया गया है। साथ में OIS का सपोर्ट भी यहां मिलने वाला है। इसके अलावा और कौन से फीचर्स का खुलासा हुआ है, आइए विस्तार से जानते हैं। 

iQOO Neo 10 Pro+ लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने फोन का टीजर जारी कर दिया है जिसमें इसका डिजाइन साफ देखा (via) जा सकता है। फोन के रियर में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में 2 कैमरा नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) फीचर की भी पुष्टि की गई है। डिजाइन काफी आकर्षित करता है जो कि बोल्ड पिक्सलेट चेकबोर्ड पैटर्न के साथ आता है। शेड की बात करें तो ऊपर की ओर से डीप ब्लू में शुरू होती शेड नीचे लाइट हो जाती है। फोन डाइनेमिक, टेक टेक प्रेरित लुक के साथ नजर आता है। रियर में ग्लास बैक पैनल का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। 

iQOO Neo 10 Pro+ का साइड फ्रेम फ्लैट नजर आ रहा है जिसमें ब्रश्ड मेटेलिक फिनिश दी गई है। फोन के रियर में NEO ब्रांडिंग नजर आती है, साथ में Snapdragon भी मेंशन किया गया है। 
 

iQOO Neo 10 Pro+ specifications (rumored)

iQOO Neo 10 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने अधिकारिक रूप से नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 6.82 इंच का फ्लैट OLED पैनल देखने को मिल सकता है। फोन में 2K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर आ सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 आधारित OriginOS 5 के साथ आ सकता है। 

कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें OIS का सपोर्ट होगा। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। iQOO Neo 10 Pro+ में Snapdragon 8 Elite चिपसेट आ सकता है। साथ में 16GB तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 
Advertisement

फोन में 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन की कीमत चीन में 3000 युआन (लगभग 35,000 रुपये) हो सकती है। फोन भारत या ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा या नहीं अभी कंपनी ने अन्य मार्केट्स को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.