iQOO 12 5G की प्री-बुकिंग आज से हुई शुरू, जानें सबकुछ

iQOO 12 में OSI सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 15:03 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 12 में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • iQOO 12 में OSI सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • iQOO 12 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO 12 में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO भारतीय बाजार में iQOO 12 स्मार्टफोन को 12 दिसंबर को पेश करने वाला है। iQOO 12 भारत में पहला Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 पर बेस्ड स्मार्टफोन होगा। iQOO 12 भारत में लॉन्च से पहले Amazon और iQOO स्टोर के जरिए प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। iQOO भारत में iQOO 12 5G की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को फ्रीबीज और डिस्काउंट प्रदान करेगा। इसमें 2999 रुपये के Vivo TWS ईयरबड्स शामिल हैं। iQOO 12 बीते महीने चीनी बाजार में iQOO 12 Pro के साथ पेश हुआ था। यहां हम आपको iQOO 12 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO 12 कैसे करें बुक


iQOO 12 5G की प्री-बुकिंग के लिए ग्राहकों को iQOO.com या Amazon.in पर जाना होगा और 999 रुपये का प्रायोरिटी पास खरीदना होगा। iQOO का कहना है कि iQOO 12 प्रायोरिटी पास लिमिटेड हैं और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार iQOO 12 प्रायोरिटी पास खरीदने के लिए भुगतान की गई 999 रुपये की राशि रिफंडेबल है।

iQOO 12 प्रायोरिटी पास आज यानी कि 5 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे से खासतौर पर Amazon और iQOO स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स iQOO 12 प्रायोरिटी पास को 7 दिसंबर तक खरीद सकते हैं लेकिन लिमिटेड पास होने के चलते जल्द से जल्द खरीद सकते हैं।
 

iQOO 12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


iQOO 12 में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 पर काम करता है। इस फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FunTouchOS 14 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में OSI सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा शामिल है। इस फोन में 120W फ्लैश चार्ज सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 50W वायरलेस चार्ज का भी सपोर्ट करता है। अन्य फीचर्स में HiFi ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.22, चौड़ाई 75.88, मोटाई 8.10mm और वजन 203.7 ग्राम है।
   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  2. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  3. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  5. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  6. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  7. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  8. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  9. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  10. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.