Apple Days Sale अमेज़न पर शुरू, इन iPhone मॉडल पर मिल रही है छूट

Apple Days Sale में लेटेस्ट iPhone, iPad, MacBook, और Apple Watch पर मिल रही है भारी छूट।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 18 मार्च 2020 18:22 IST
ख़ास बातें
  • 21 मार्च तक चलेगी Apple Days Sale
  • प्राइम मेंबर्स को मिलेगा Apple Days Sale में 2,000 रुपये का डिस्काउंट
  • HDFC कार्ड धारकों को अतिरिक्त छूट मिलेगी

Apple Days Sale 21 मार्च तक चलेगी

Apple Days Sale का आगाज़ अमेज़न पर हो चुका है। इस सेल में अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, जिसमें लेटेस्ट iPhone, iPad, MacBook और Apple Watch भी शामिल है। यह सेल मंगलवार से शुरू हो चुकी है और 21 मार्च तक चलेगी। इसके अलावा ग्राहकों को नो-कॉस्ट ईएमआई और HDFC बैंक डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड धारकों को अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। यही नहीं प्राइम मेंबर्स को iPhone XS Max और iPhone XS पर अलग से क्रमशः 2,000 रुपये और 3,000 रुपये की छूट मिलेगी।

डिस्काउंट ऑफर्स की शुरुआत होती है iPhone X सीरीज़ से। iPhone XR के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 48,899 रुपये दी गई है। इसके दूसरे 128 जीबी और 258 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 53,900 रुपये और 64,900 रुपये हो गई है। iPhone XR का 128 जीबी ब्लैक कलर ऑप्शन आपको 50,900 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा अमेज़न पे कार्ड और ज़ेस्टममनी पर आपको नो-कॉस्ट EMI का ऑफर भी मिलेगा।

iPhone XS के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर आपको नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यह फोन स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कीमत है 1,03,900 रुपये। यह सभी कलर ऑप्शन आपको इसके 512 जीबी वेरिएंट फोन में भी मिल जाएंगे, जिसकी कीमत है 1,34,900 रुपये। हालांकि, इसके सिल्वर और गोल्ड कलर ऑप्शन का 512 जीबी वेरिएंट आपको महज 79,000 रुपये में उपलब्ध होगा।

iPhone XS Max के सभी कलर और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है। ग्राहक कीमत की पूरी लिस्ट अमेज़न पर देख सकते हैं। iPhone 8 पर भी Apple भारी छूट दे रही है। इस फोन के सिंगल 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये रखी गई है।
Advertisement

ऐप्पल की लेटेस्ट  iPhone 11 सीरीज़ भी इस सेल में उपलब्ध है। ग्राहक आईफोन 11 (64 जीबी और 128 जीबी दोनों वेरिएंट) को भारी छूट पर खरीद सकते हैं। ऐप्पल इस फोन पर 10,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई और एचडीएफसी बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max पर भी दिया जा रहा है।
Advertisement

इसकी तरह ही ऐप्पल के MacBook Air के 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमतों में भी कटौती की गई है। यह दोनों ही लैपटॉप क्रमशः 93,120 रुपये और 1,09,900 रुपये में उपलब्ध हैं। अन्य मैकबुक प्रोडक्ट जैसे MacBook Pro पर भी छूट दी गई है। ग्राहक इसकी पूरी लिस्ट भी अमेज़न की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.