iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन

अब से पहले iPhone यूजर्स को मीटिंग जॉइन करने के लिए पहले फोन में ऐप को डाउनलोड करना पड़ता था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2026 15:14 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने Google Meet वेबसाइट वर्जन के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है।
  • iPhone पर सीधे ही ऑनलाइन मीटिंग्स को जॉइन किया जा सकेगा।
  • iPhone यूज़र्स को कॉल जॉइन करने के लिए ऐप इंस्टॉल करना पड़ता था।

Google Meet अब iPhone और iPad पर Safari वेब ब्राउज़र, और ऐसे ही अन्य iOS ब्राउज़र के ज़रिए कॉल को सपोर्ट करता है।

iPhone यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है! Google ने iOS यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है जिसके बाद अब आईफोन इस्तेमाल करने वालों को सीधे मीटिंग जॉइन करने की सुविधा मिलेगी। गूगल ने Google Meet वेब में यह अपडेट जारी किया है। iPhone यूजर्स को अब किसी मीटिंग को जॉइन करने के लिए किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। सीधे लिंक पर क्लिक करके ही किसी मीटिंग को जॉइन किया जा सकेगा। आइए जानते हैं कैसे काम करेगा नया फीचर। 

iPhone यूजर्स के लिए Google ने खास तोहफा दिया है। कंपनी ने Google Meet वेबसाइट वर्जन के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है जिसके बाद iPhone पर सीधे ही ऑनलाइन मीटिंग्स को जॉइन किया जा सकेगा। अब यूजर को किसी ऐप को डाउनलोड नहीं करना होगा। अब से पहले iPhone यूजर्स को मीटिंग जॉइन करने के लिए पहले फोन में ऐप को डाउनलोड करना पड़ता था जिसका झंझट अब खत्म हो गया है। 

देखने में आता है कि अधिकतर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग ऐप ब्राउज़र में दिए गए लिंक के ज़रिए कॉल जॉइन करने की सहूलियत देते हैं। भले ही इसमें कुछ सीमित फ़ीचर्स हों, लेकिन यह कई लोगों के लिए एक ज़रूरी ऑप्शन होता है। यूजर कभी-कभार होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए अपने डिवाइस पर हरेक कॉन्फ्रेंसिंग ऐप इंस्टॉल करके नहीं रखना चाहता। 

Google Meet भी ऐसा ही एक प्लेटफॉर्म है जो मुख्य रूप से एक वेब-बेस्ड सर्विस है। मगर iPhone के लिए यह मोबाइल ऐप पर निर्भर रही है जिससे आईफोन यूजर्स को परेशानी होती थी। हर बार मीटिंग के लिए उन्हें ऐप इंस्टॉल करना होता था या फिर इंस्टॉल करके रखना होता था। फिर चाहे Google Meet हो या Gmail, iPhone यूज़र्स को कॉल जॉइन करने के लिए ऐप इंस्टॉल करना पड़ता था। मगर अब ऐसा नहीं है। Google Meet अब iPhone और iPad पर Safari वेब ब्राउज़र, और ऐसे ही अन्य iOS ब्राउज़र के ज़रिए कॉल को सपोर्ट करता है।

अपडेट से पहले जिन iOS यूज़र्स के पास Gmail या Meet ऐप नहीं थे, वे अपने मोबाइल डिवाइस पर Google Meet सेशन में शामिल नहीं हो पाते थे। मगर नए अपडेट को लेकर अब iOS मोबाइल डिवाइस यूज़र्स बिना कोई ऐप इंस्टॉल किए सीधे Safari के ज़रिए मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। यह अब बहुत आसान हो गया है। जिन लोगों के पास Google अकाउंट नहीं है, वे कॉल में शामिल होने के लिए सिर्फ अपना नाम भी बता सकते हैं।

Advertisement

Safari ब्राउजर के जरिए कैसे करें Google Meet में जॉइन
iPhone यूजर अब बिना कोई ऐप डाउनलोड किए सीधे Safari ब्राउज़र के जरिए Google Meet कॉल जॉइन कर सकते हैं। इसके निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • मीटिंग लिंक पर टैप करें, यानी जो लिंक आपको मिला है, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना नाम डालें, और यहां पर आपको लॉग इन करने की आवश्यकता नहीं है।
  • अब सफारी ब्राउज़र को अपने कैमरे और माइक्रोफ़ोन का एक्सेस दें। 
  • अब Ask to join बटन पर टैप करें और कॉल शुरू करें।

और यदि आप अक्सर मीटिंग्स में शामिल होते हैं, तो बेहतर अनुभव के लिए Apple App Store से डेडीकेटेड Google Meet ऐप को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.