iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में आज से बिक्री शुरू हो गई है। जानें कीमत और ऑफर्स।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 सितंबर 2026 08:15 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में बिक्री शुरू
  • iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 रखी गई
  • खरीदारी पर कैशबैक, EMI और एक्सचेंज का फायदा मिलेगा

iPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में सेल आज से शुरू हो गई है

iPhone 18 Pro Sale Live: Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में सेल आज से शुरू हो गई है। कंपनी ने दोनों फोन को पिछले हफ्ते लॉन्च किया था और अब ग्राहक इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। नई Pro सीरीज में कई हार्डवेयर और कैमरा अपग्रेड दिए गए हैं, वहीं इस बार ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल भी पेश किए गए हैं। सेल शुरू होने के साथ Apple और रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर खरीदारी से जुड़े अलग-अलग ऑफर्स भी मिल रहे हैं। अगर आप नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां जानें iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत, ऑफर्स, EMI और इन्हें खरीदने के सभी ऑप्शन।

iPhone 18 Pro की कीमत

iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत ₹1,64,900 रखी गई है। इसका 512GB मॉडल ₹1,89,900, 1TB मॉडल ₹2,39,900 और 2TB मॉडल ₹3,14,900 में आता है। फोन Burgundy, Glacier, Silver और Black रंगों में उपलब्ध है।

iPhone 18 Pro Max की कीमत

iPhone 18 Pro Max के 256GB मॉडल की कीमत ₹1,79,900 है। वहीं 512GB मॉडल ₹2,04,900, 1TB मॉडल ₹2,54,900 और 2TB मॉडल ₹3,29,900 में खरीदा जा सकता है। यह फोन भी Burgundy, Glacier, Silver और Black रंगों में उपलब्ध है।

iPhone 18 Pro लाइनअप पर कैशबैक

Apple की ओर से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की खरीदारी पर चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ ₹7,000 तक का कैशबैक दिया जा रहा है। ICICI Bank, Axis Bank और American Express जैसे कार्ड पर यह फायदा मिल सकता है। इसके अलावा कुछ खरीदारी में कार्ड और भुगतान विकल्प के हिसाब से ज्यादा इंस्टेंट कैशबैक भी उपलब्ध है।

Advertisement

नो-कॉस्ट EMI ऑफर

जो ग्राहक पूरा भुगतान एक साथ नहीं करना चाहते, उनके लिए नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया गया है। चुनिंदा कार्ड पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI मिल सकती है। EMI की उपलब्धता फोन के मॉडल, स्टोरेज और इस्तेमाल किए जा रहे कार्ड पर निर्भर करेगी।

Advertisement

पुराने फोन पर मिलेगा एक्सचेंज बेनिफिट

Apple के Trade-In प्रोग्राम के तहत पुराने फोन को एक्सचेंज करके नए iPhone की कीमत कम की जा सकती है। कंपनी की वेबसाइट पर पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन के आधार पर ₹81,500 तक का क्रेडिट मिल सकता है। दूसरे ब्रांड के फोन को भी एक्सचेंज किया जा सकता है, हालांकि उसकी कीमत अलग होगी।

कहां से खरीदें iPhone 18 Pro सीरीज

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री Apple India Store के साथ Amazon, Flipkart और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है। ग्राहक Croma, Vijay Sales और Apple के अधिकृत स्टोर से भी फोन खरीद सकते हैं। इसके अलावा Swiggy Instamart, Blinkit और Zepto जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी दोनों फोन उपलब्ध कराए गए हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.