iPhone 17 Pro सीरीज के रियर कैमरा सेटअप में नहीं होंगे बड़े बदलाव, सेल्फी कैमरा होगा अपग्रेड!

यह भी दावा किया गया है कि मेन और टेलीफोटो कैमरा GP ग्लास प्लास्टिक लेंस से लैस होंगे। वहीं, फ्रंट कैमरा को अपग्रेड किया जा सकता है, जिसमें 24-मेगापिक्सल सेंसर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जनवरी 2025 18:20 IST
ख़ास बातें
  • 17 Pro मॉडल्स को 48MP 1/1.3-इंच मेन सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है
  • सेटअप में 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल और 48MP 5x पेरिस्कोप लेंस हो सकते हैं
  • अपकमिंग Pro सीरीज को 24-मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है

Apple 16 Pro (ऊपर तस्वीर में) सीरीज में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

Photo Credit: Apple

Apple ने पिछले साल के आखिर में अपनी फ्लैगशिप iPhone 16 लाइनअप को पेश किया था और अब कंपनी इसकी अगली जनरेशन पर काम कर रही है। अभी iPhone 17 (संभावित नाम) लाइनअप के लॉन्च में समय है, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में इनके लीक्स में तेजी देखने को मिली है। हाल ही में कथित iPhone 17 Pro सीरीज का फ्रेम डिजाइन लीक हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया गया था कि Apple इस बार कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में बदलाव कर सकती है। इसके बाद iPhone 17 Pro Max के कॉन्सेप्ट रेंडर ऑनलाइन सामने आएं और अब iPhone 17 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है।

चीन के पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने वीबो पर एक पोस्ट में कथित iPhone 17 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया। टिप्सटर का दावा है कि अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज के Pro मॉडल्स में मेन कैमरा को बड़े पैमाने पर अपग्रेड नहीं किया जाएगा। वर्तमान में iPhone 17 Pro मॉडल्स में 48MP 1/1.3-इंच मेन सेंसर के साथ 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल और  48MP 5x पेरिस्कोप लेंस को टेस्ट किया जा रहा है।

इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि मेन और टेलीफोटो कैमरा GP ग्लास प्लास्टिक लेंस से लैस होंगे। वहीं, फ्रंट कैमरा को अपग्रेड किया जा सकता है, जिसमें 24-मेगापिक्सल सेंसर होने की उम्मीद है।

हाल ही में एक रूसी यूट्यूब वीडियो के जरिए अपकमिंग iPhone 17 Pro Max के कुछ रेंडर्स सामने आए थें। ये कॉन्सेप्ट बेस्ड रेंडर थें, जो लीक के आधार पर तैयार किए गए हैं। 2019 में लॉन्च हुए iPhone 11 Pro सीरीज के बाद डिजाइन में यह पहला बड़ा बदलाव हो सकता है। इससे पता चला था कि Apple अब एक मेकओवर का प्लान बना रहा है।
Advertisement

कथित iPhone 17 सीरीज का फ्रेम हाल ही में Weibo पर लीक हुआ था। कथित रेंडरर्स से पता चला था कि iPhone 17 Pro Max में कैमरा सेंसर के लिए टॉप पर एक बड़ा होरिजोंटल लेआउट होगा। डिजाइन काफी हद तक Google Pixel सीरीज से मिलता-जुलता है। पिछली रिपोर्ट्स में सुझाव मिला था कि अपकमिंग iPhone मॉडल्स में अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस को सेंटर में रखा जाएगा, जिसमें प्राइमरी और टेलीफोटो सेंसर के साथ एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल होगा।
Advertisement

अफवाहें हैं कि iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की ProMotion डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। आगामी आईफोन में Apple इंटेलिजेंस के साथ A18 Pro 3nm सेकेंड जनरेशन चिपसेट मिलेगा। इसमें एक बड़ी कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। iPhone 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में 24 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। iPhone 17 सीरीज सितंबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.