iPhone 17 और 17 Air में नहीं होगा ProMotion फीचर, मिलेगी सिर्फ 120Hz स्क्रीन!

यह रिपोर्ट काफी अहम इसलिए है क्योंकि इससे पहले मशहूर डिस्प्ले एनालिस्ट Ross Young ने दावा किया था कि Apple 2025 से सभी iPhone 17 मॉडल्स में ProMotion ला सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जुलाई 2025 17:48 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 और iPhone 17 Air मॉडल्स में ProMotion नहीं होगा
  • केवल एक फिक्स्ड 120Hz डिस्प्ले मिलेगा
  • इससे पहले मशहूर डिस्प्ले एनालिस्ट Ross Young ने उलट दावा किया था

iPhone 14 Pro, 15 Pro और 16 Pro तक ProMotion बना रहा, जबकि नॉन-Pro वेरिएंट्स में यह नहीं मिलता है

Photo Credit: Apple

iPhone 17 सीरीज को लेकर अब तक जितनी रिपोर्ट्स आई थीं, उनमें दावा किया जा रहा था कि इस बार Apple अपनी पूरी लाइनअप में 120Hz ProMotion डिस्प्ले दे सकता है। यानी पहली बार ऐसा होगा कि ProMotion सिर्फ Pro मॉडल्स तक सीमित न होकर iPhone 17 और iPhone 17 Air में भी मिलेगा। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट ने इस पूरे दावे को खारिज कर दिया है और कहा है कि इन स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में सिर्फ "साधारण 120Hz स्क्रीन" होगी, लेकिन ProMotion टेक्नोलॉजी नहीं।

यह जानकारी सामने आई है चीनी टिप्स्टर Fixed Focus Digital के Weibo पोस्ट से, जिसने साफ तौर पर लिखा है कि iPhone 17 और iPhone 17 Air मॉडल्स में "एडेप्टिव रिफ्रेश रेट" वाला ProMotion नहीं होगा, बल्कि केवल एक फिक्स्ड 120Hz डिस्प्ले मिलेगा। यानी स्क्रीन स्मूद होगी, लेकिन बैटरी बचाने वाला डायनामिक रिफ्रेश रेट और Always-on Display जैसे फीचर्स नहीं होंगे।

यह रिपोर्ट काफी अहम इसलिए है क्योंकि इससे पहले मशहूर डिस्प्ले एनालिस्ट Ross Young ने दावा किया था कि Apple 2025 से सभी iPhone 17 मॉडल्स में ProMotion ला सकता है। यानी अब जो उलट रिपोर्ट्स सामने आई हैं, उनसे कन्फ्यूजन बढ़ गया है। खासकर ऐसे यूजर्स के लिए जो Pro मॉडल्स से हटकर बेहतर डिस्प्ले एक्सपीरियंस चाहते हैं।

ProMotion टेक्नोलॉजी को Apple ने पहली बार iPhone 13 Pro सीरीज में लाया था। इसका सबसे बड़ा फायदा होता है उसका वैरिएबल रिफ्रेश रेट, जो जरूरत पड़ने पर 120Hz तक स्मूद स्क्रॉलिंग देता है और जब स्क्रीन स्टेबल हो तो 1Hz तक गिराकर बैटरी बचाता है। साथ ही Always-on Display भी इसी फीचर की वजह से संभव होता है। यही वजह है कि iPhone 14 Pro, 15 Pro और 16 Pro तक ProMotion बना रहा, जबकि नॉन-Pro वेरिएंट्स में अब तक 60Hz की स्क्रीन ही मिलती रही है।

अब अगर Ross Young की बात सही है तो iPhone 17 और iPhone 17 Air में पहली बार हाई-एंड डिस्प्ले मिलेगा। लेकिन अगर Fixed Focus Digital की बात मानी जाए तो ProMotion अब भी सिर्फ प्रो यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव फीचर बना रहेगा। यही वजह है कि दोनों दावों के बीच Apple का फाइनल स्टैंड जानने के लिए सितंबर का इंतजार करना ही पड़ेगा।

iPhone 17 लाइनअप में इस बार चार मॉडल्स की उम्मीद है - iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17 को A18 चिपसेट पर लाया जाएगा, जबकि iPhone 17 Air में A19 और Pro मॉडल्स में A19 Pro चिप देखने को मिल सकता है। यानी सिर्फ डिस्प्ले ही नहीं, इस बार परफॉर्मेंस लेवल पर भी Apple नया सेगमेंटेशन कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.