iPhone 16 Pro की गिरी कीमत, Amazon पर पाएं भारी डिस्काउंट

Apple का iPhone 16 Pro खरीदने का विचार कर रहे हैं तो अमेजन पर बेस्ट डील पा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2025 11:36 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओलईडी डिस्प्ले है।
  • iPhone 16 Pro में 48 मेगापिक्सल का मेन फ्यूजन कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 16 Pro के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा दिया गया है।

iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओलईडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple का iPhone 16 Pro खरीदने का विचार कर रहे हैं तो अमेजन पर बेस्ट डील पा सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट पर iPhone 16 Pro पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दौरान कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का अतिरिक्त लाभ मिल रहा है। आइए iPhone 16 Pro पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 16 Pro Offers


iPhone 16 Pro का 128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 1,12,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 3000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,09,900 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर 27,350 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। 


iPhone 16 Pro Specifications


iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस हैं। यह आईफोन A18 Pro के साथ आता है। 16 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर काम करता है। 16 Pro की रैम और बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया गया है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो आईफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन फ्यूजन कैमरा, क्वाड पिक्सल सेंसर के साथ एक 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल टेट्राप्रिज्म पेरिस्कोप लेंस शामिल है। वहीं फ्रंट में f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.