Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में iPhone 16 पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2026 08:22 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर ₹89,900 में लिस्ट किया गया है।
  • iPhone 16 में 6.10 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

iPhone 16 में 6.10 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Apple

Amazon पर आज से Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू हो गई है और इस सेल में iPhone 16 पर खास डील आई है। Apple ने इस बार iPhone 18 तो लॉन्च नहीं किया है, जिसके बाद बेस आईफन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए iPhone 17 और iPhone 16 जैसे मॉडल ही बचते हैं। आज हम सिर्फ आईफोन 16 पर मिलने वाली डील की बात कर रहे हैं। इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iPhone 16 Offers & Deals

अमेजन पर प्रमोशनल बैनर पर दिखाया गया है कि iPhone 16 सेल के दौरान 72,249 में मिल रहा है। जब बैनर पर क्लिक करके अंदर जाते हैं तो iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹76,999 में लिस्ट किया गया है। बैनर पर दिखाई गई कीमत के लिए बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस आदि का इस्तेमाल करना होगा। आपको बता दें कि Apple द्वारा कीमत में बढ़ोतरी के बाद iPhone 16 एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर ₹89,900 में लिस्ट किया गया है। इस कीमत से तुलना की जाए तो यह ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में लगभग ₹17,651 सस्ता मिल रहा है।

iPhone 16 Specifications & Features

iPhone 16 में 6.10 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन एप्पल ए18 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह आईफोन आईओएस 18 पर काम करता है। इस आईफोन की लंबाई 147.60 मिमी, चौड़ाई 71.60 मिमी, मोटाई 7.80 मिमी और वजन 170 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 5जी शामिल है। इस फोन के अन्य सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर, कंपास/मैग्नेटोमीटर और एंबियंट लाइट सेंसर मिलता है। इस आईफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.