Apple ने भारत समेत ग्लोबल बाजार में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo लॉन्च करने के बाद पुराने iPhone की कीमतों को बढ़ाया गया है।
iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।
Photo Credit: Apple
Apple ने भारत समेत ग्लोबल बाजार में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo लॉन्च करने के बाद पुराने iPhone की कीमतों को बढ़ाया गया है। एप्पल की आधिकारिक साइट से लेकर अन्य प्लेटफॉर्म पर आईफोन महंगे हो गए हैं। अगर आप अब भी किफायती दामों पर आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो भारत में कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जो कि आपको किफायती दामों में प्री-ऑन्ड आईफोन उपलब्ध करवा रहे हैं। हालांकि, ये आईफोन नए नहीं बल्कि रिफर्बिश्ड होंगे। आइए जानते हैं कि iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 को कहां से सस्ते में खरीदा जा सकता है।
iPhone 17 हुआ महंगा
iPhone 17 का 256GB वेरिएंट ₹82,900 में लॉन्च हुआ था जो कि अब Apple की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अन्य ई-कॉमर्स साइट पर ₹99,900 में मिल रहा है, जिसकी कीमत में सीधे तौर पर ₹17,000 की बढ़ोतरी हुई है।
iPhone 17 लेख लिखे जाने तक फिलहाल maplestore और Cashify पर रिफर्बिश्ड डिवाइस के तौर पर उपलब्ध नहीं था।
iPhone 16 Price
iPhone 16 भारत समेत ग्लोबल बाजार में 9 सितंबर, 2024 को ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
maplestore पर iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट पिंक कलर (बैटरी कैपेसिटी 91%) के साथ ₹52,999 में मिल रहा है। यह कंपनी आईफोन पर 12 महीने की वारंटी प्रदान करती है।
जबकि Cashify पर iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ब्लैक कलर के साथ ₹54,999 में मिल रहा है। यह कंपनी आईफोन पर 6 महीने की वारंटी प्रदान करती है। हालांकि, ग्राहक भुगतान करके अतिरिक्त 6 महीने की वारंटी भी पा सकते हैं।
iPhone 15 Price
iPhone 15 भारत समेत ग्लोबल बाजार में 12 सितंबर, 2023 को ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
maplestore पर iPhone 15 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट येल्लो कलर (बैटरी कैपेसिटी 83%) के साथ ₹42,999 में मिल रहा है। यहां पर आईफोन पर 12 महीने की वारंटी प्रदान की जाती है।
वहीं Cashify पर iPhone 15 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ब्लू कलर के साथ ₹41,999 में मिल रहा है। Cashify अपने फोन पर 6 महीने की वारंटी प्रदान करता है। हालांकि, भुगतान करके अतिरिक्त 6 महीने की वारंटी भी मिल जाती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी