iPhone 12 और iPhone 12 Pro की भारत में बिक्री शुरू, जानें कीमत और सेल ऑफर्स

Apple का ऑनलाइन स्टोर iPhone 12 पर 22,000 रुपये और iPhone 12 Pro पर 34,000 रुपये का ट्रेड-इन डिस्काउंट दे रही है। इसी तरह, Amazon भी दोनों आईफोन मॉडल्स पर एक्सचेंज डिस्काउंट दे रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2020 14:41 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 और iPhone 12 Pro की बिक्री भारत में आज से शुरू
  • ट्रेड-इन ऑफर के जरिए भारी छूट पाने का मौका
  • अमेज़न पर भी मिलेंगे कई ऑफर्स और डील्स

iPhone 12 की भारत में कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है

iPhone 12 और iPhone 12 Pro भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। दोनों नए आईफोन मॉडल्स नई आईफोन 12 सीरीज़ का हिस्सा है, जिसे इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो पिछले हफ्ते यूएस, यूके, ऑस्ट्रेलिया समेत कुछ अन्य देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध हुए थे। उसी समय ऐप्पल ने भारत में नए आईफोन मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए थे। आईफोन 12 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि आईफोन 12 प्रो को 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा। Apple ने iPhone 12 mini और iPhone 12 Pro Max को भी पेश किया था, जो अगले महीने बेचे जाएंगे।
 

iPhone 12, iPhone 12 Pro price in India, availability , sale offers

आईफोन 12 की शुरुआती कीमत भारत में 79,900 रुपये है, जिसमें आपको इसका 64 जीबी वेरिएंट प्राप्त होगा। वहीं, इसके 128 जीबी मॉडल की कीमत 84,900 रुपये है। हालांकि, iPhone 12 के 256 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए आपको 94,900 रुपये कीमत चुकानी होगी। iPhone 12 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जबकि इसके 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपये है। वहीं, यदि आप इसके टॉप 512 जीबी स्टोरेज विकल्प को खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 1,49,900 रुपये देने होंगे।
Advertisement

आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो दोनों देश में विभिन्न ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध हैं। Apple का ऑनलाइन स्टोर iPhone 12 पर 22,000 रुपये और iPhone 12 Pro पर 34,000 रुपये का ट्रेड-इन डिस्काउंट दे रही है। इसी तरह, Amazon भी दोनों आईफोन मॉडल्स पर एक्सचेंज डिस्काउंट दे रही है। फ्लिपकार्ट ने अभी फोन को अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं किया है।

सेल ऑफर्स की बात करें तो, जो ग्राहक ऐप्पल के ऑथराइज़ डिस्टिब्यूटर के जरिए आईफोन 12 की खरीदारी करते हैं, उन्हें HDFC Bank कार्ड पर 6,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा, इसके साथ ही ईज़ी ईएमआई विकल्प भी मौजूद होगा। कैशबैक ऑफर के साथ आईफोन 12 की कीमत घटकर महज 73,900 रुपये हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर आईफोन 12 प्रो स्मार्टफोन को HDFC Bank कार्ड के जरिए खरीदने पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। जिसके बाद आईफोन 12 प्रो की कीमत घटकर 1,14,900 रुपये हो जाएगी। इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वैसे 1,19,900 रुपये है।
Advertisement
 

iPhone 12, iPhone 12 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो + ईसिम) आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो आईओएस 14 पर चलते हैं और सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आते हैं - जिसमें टॉप पर सिरेमिक शील्ड ग्लास कवर मिलता है। यह पिछले साल के iPhone की तुलना में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है, क्योंकि 2019 में iPhone 11 को एक एडवांस ओलेड स्क्रीन के बजाय एक एलसीडी पैनल के साथ लॉन्च किया गया था। नए मॉडल ए14 बायोनिक चिपसेट पर काम करते हैं, जो पहले से ही लेटेस्ट iPad Air पर उपलब्ध है और यह चौथी पीढ़ी के न्यूरल इंजन के साथ आता है।

2020 iPhone सीरीज़ 5G सपोर्ट के साथ आती है। हालांकि, भारत में फिलहाल इसका फायदा नहीं उठाया जा सकता, क्योंकि फिलहाल देश में 5जी नेटवर्क की शुरुआत नहीं हुई है iPhone 12 सीरीज़ के अमेरिकी वेरिएंट ज्यादा तेज़ एमएमवेव 5जी नेटवर्क सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

iPhone 12 और iPhone 12 Pro समान 6.1-इंच स्क्रीन साइज़ से लैस आते हैं। आईफोन 12 में 12-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे हैं, जिनमें क्रमशः एफ/1.6 अपर्चर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ एक वाइड-एंगल और अल्ट्रा वाइड-एंगल शूटर शामिल है।

दूसरी ओर, iPhone 12 Pro में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एक वाइड एंगल (एफ/1.6), अल्ट्रा-वाइड (एफ/2.4) और एक अतिरिक्त टेलीफोटो (प्रो में एफ/2.0 और प्रो मैक्स में एफ/2.2) शामिल है। इसमें लो लाइट (और नाइट-मोड पोर्ट्रेट्स) में बेहतर ऑटोफोकस, बेहतर फोटोग्राफी और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) के लिए LiDAR स्कैनर शामिल है। यह 4x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है।
Advertisement

बैटरी लाइफ की बात करें तो iPhone 12 और iPhone 12 Pro में 17 घंटों तक का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। ये मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग (15W तक) और ची वायरलेस चार्जिंग (7.5W तक) सपोर्ट करते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.