Infinix Smart 4 Plus का लॉन्च भारत में 21 जुलाई को, दमदार बैटरी होगी खासियत

फेसबुक और ट्विटर पर साझा किए टीज़र के जरिए Infinix ने जानकारी दी है कि Infinix Smart 4 Plus के स्पेसिफिकेशन का खुलासा 16 जुलाई से किया जाएगा। हालांकि, बड़ी बैटरी व बड़ी स्क्रीन के अलावा अब-तक कोई प्रमुख खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 16 जुलाई 2020 18:33 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart के बैनर में मिली Infinix Smart 4 Plus लॉन्च की जानकारी
  • कीमत को लेकर नहीं किया कोई खुलासा
  • इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस फोन भारत में 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च

21 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा Infinix Smart 4 Plus

Infinix Smart 4 Plus स्मार्टफोन भारत में 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा Flipkart  के बैनर के जरिए हुआ है। स्मार्ट 4 प्लस फोन Infinix Smart 4 का अपग्रेड होगा, जो कि पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुलासा किया है कि फोन दमदार बैटरी से लैस होगा, जिसके लिए कंपनी ने FullPower24Hr का हैशटैग भी दिया है। फिलहाल इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस स्मार्टफोन से संबंधित अधिक जानकारी कंपनी ने पेश नहीं की है, लेकिन यह जरूर कहा था कि इस फोन से संबंधित स्पेसिफिकेशन की जानकारी 16 जुलाई यानी आज से पेश की जाएगी। हालांकि यह खबर लिखते वक्त फोन से संबंधित कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
 
Flipkart के बैनर में स्मार्टफोन के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन इसमें फोन के फ्रंट पैनल की तस्वीर देखने को मिली है। जो कि Infinix के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर भी टीज़र के जरिए पेश की गई है। माना जा रहा है कि यह आगामी फोन Infinix Smart 4 Plus ही होगा। बैनर में यह भी जानकारी दी गई है कि यह फोन 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कीमत व उपलब्धता पर अभी कोई स्पष्टता सामने नहीं आई है।
 

फेसबुक और ट्विटर पर साझा किए टीज़र के जरिए इनफिनिक्स ने जानकारी दी है कि इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस के स्पेसिफिकेशन का खुलासा 16 जुलाई से किया जाएगा। हालांकि, बड़ी बैटरी व बड़ी स्क्रीन के अलावा अब-तक कोई प्रमुख खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन बता दें, बड़ी बैटरी कितनी बड़ी होगी फिलहाल इस पर भी सस्पेंस बरकरार है। बड़ी बैटरी की जानकारी कंपनी ने हैशटैग FullPower24Hr के जरिए ही दी है।

इसके अलावा, टीज़र में सामने आया है कि फोन में बड़ी स्क्रीन दी जाएगी, लेकिन यहां भी स्क्रीन साइज़ की सटिक जानकारी नहीं दी गई है। टीज़र वीडियो को देखें, तो उसमें आपको वाटरड्रॉप नॉच के साथ सेल्फी कैमरा दिखेगा। वहीं, इसमें काफी पतले बेजल्स दिए गए हैं।
Advertisement
 

Infinix Smart 4 Plus specifications (rumoured)

जून में यह फोन गूगल कॉन्सोल लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ था, जिसकी जानकारी MySmartPrice दी गई है। लिस्टिंग में Infinix Smart 4 Plus नाम दिया गया था, जिसमें यह फोन 720x1,640 पिक्सल डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट था।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.