Infinix Smart 10 आज हो रहा भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

Infinix आज भारतीय बाजार में Infinix Smart 10 को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जुलाई 2025 09:50 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 10 ऑक्टा कोर Unisoc T7250 चिपसेट से लैस होगा।
  • Infinix Smart 10 में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Infinix Smart 10 में 6.67 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

Infinix Smart 10 में 6.67 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Infinix

Infinix आज भारतीय बाजार में Infinix Smart 10 को लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पहले से ही उपलब्ध है। कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले ही काफी कुछ खुलासा कर दिया है। Smart 10 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। आगामी स्मार्टफोन कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स से भी लैस होगा। यहां हम आपको Infinix Smart 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix Smart 10 Price (Expected)

Infinix Smart 10 आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर चार कलर्स जैसे कि गोल्ड, व्हाइट, ब्लैक और ब्लू में उपलब्ध हो सकता है। ई-कॉमर्स दिग्गज ने Infinix Smart 10 के लॉन्च के लिए एक माइक्रोसाइट भी तैयार की है। Infinix Smart 10 की कीमत भारत में कितनी होगी अभी इसकी जानकारी नहीं आई है। यह बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बेहतरीन स्मार्टफोन होगा और इसकी कीमत 5,000 से 10,000 रुपये के बीच हो सकती है। 

Infinix Smart 10: Features & Specifications

Infinix Smart 10 में 6.67 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 700 निट्स होगी। डिस्प्ले पर एक होल-पंच कटआउट में सेल्फी कैमरा लगा है। यह फोन ऑक्टा कोर Unisoc T7250 चिपसेट से लैस होगा। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड XOS 15 के साथ आएगा। Infinix का कहना है कि Smart 10 में कई AI फीचर्स मिलेंगे, जिनमें AI की के जरिए एक्सेस होगा। इसमें Folax AI भी है, जो एक AI वॉयस एसिस्टेंट है जो वॉयस बेस्ड क्वेरीज का रिप्लाई देता है। अन्य फीचर्स में डॉक्यूमेंट एसिस्टेंट और राइटिंग एसिस्टेंट भी मिलेंगे।

फोन में UltraLink फीचर भी मिलेगा। Infinix के अनुसार, यह फीचर यूजर्स को बिना सेल्युलर सर्विस वाले इलाके या बिना सिम कार्ड में भी कॉल स्वीकार करने में मदद करता है। हालांकि, यह फीचर सिर्फ Infinix मोबाइल के बीच ही काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Smart 10 के रियर में 8 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा होने की उम्मीद है। यह 2K वीडियो रिकॉर्डिंग, ड्यूल वीडियो मोड और प्रो मोड जैसे फीचर्स का सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी जो 28 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम और 100 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.