Infinix Smart 10 भारत में 8MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें

Infinix ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Infinix Smart 10 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जुलाई 2025 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 10 में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Smart 10 के रियर में 8 मेगापिक्सल का ड्यूल प्राइमरी कैमरा है।
  • Infinix Smart 10 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है

Infinix Smart 10 में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Infinix Smart 10 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है। Infinix इस स्मार्टफोन में AI फीचर्स प्रदान कर रहा है। यह फोन 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। आइए Infinix Smart 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix Smart 10 Price in India

Infinix Smart 10 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6799 रुपये है। यह स्मार्टफोन चार कलर्स जैसे कि ट्वीलाइट गोल्ड, टाइटेनियम सिल्वर, स्लीक ब्लैक और आयरिश ब्लू में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए भारतीय बाजार में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर पर 2 अगस्त से उपलब्ध है। 

Advertisement

Infinix Smart 10 Features & Specifications

Infinix Smart 10 में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में प्रीमियम डिजाइन, मैट फिनिश और कंपोसिट स्क्रैच रेसिस्टेंट बैक पैनल दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 4GB RAM है, जिसे 8GB RAM तक बढ़ाया जा सकता है और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे एसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Smart 10 के रियर में 8 मेगापिक्सल का ड्यूल प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है जो कि 40 घंटे तक कॉलिंग समय, 100 घंटे तक म्यूजिक और 28 दिनों तक स्टैंडबाय समय प्रदान करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। Infinix ने Smart 10 में कई AI फीचर्स दिए हैं, जिसमें बिल्ट इन एआई राइटिंग और डॉक्यूमेंट एसिस्टेंट शामिल है जो कि स्टूडेंट, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए बहुत उपयोगी हैं।

Infinix Smart 10 की कीमत कितनी है?

Infinix Smart 10 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6799 रुपये है।

Advertisement

Infinix Smart 10 में कैसी डिस्प्ले है?

Infinix Smart 10 में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 700 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Infinix Smart 10 में कैसा कैमरा है?

Infinix Smart 10 के रियर में 8 मेगापिक्सल का ड्यूल प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

Infinix Smart 10 में कैसी बैटरी है?

Infinix Smart 10 में 5,000mAh की बैटरी दी है जो कि 40 घंटे तक कॉलिंग समय, 100 घंटे तक म्यूजिक और 28 दिनों तक स्टैंडबाय समय प्रदान करती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.