Infinix Note 50s 5G+ का किफायती वेरिएंट भारत में लॉन्च, मिलेंगे ऐसे फीचर्स

Infinix ने भारतीय बाजार में Infinix Note 50s 5G+ के किफायती स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2025 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 50s 5G+ में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • Infinix Note 50s 5G+ में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Infinix Note 50s 5G+ में 5500mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix Note 50s 5G+ में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने भारतीय बाजार में Infinix Note 50s 5G+ के किफायती स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट चिपसेट वाले इस फोन को अप्रैल में दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा चुका है। अब नया स्टोरेज वेरिएंट अगले हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन में 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Infinix Note 50s 5G+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Note 50s 5G+ Price


Infinix Note 50s 5G+ के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन 23 जून से फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Note 50s 5G+ का नया वेरिएंट 8GB/128GB और 6GB/256GB वेरिएंट के साथ आएगा जो कि अप्रैल से देश में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह फोन बरगंडी रेड, मरीन ड्रिफ्ट ब्लू और टाइटेनियम ग्रे शेड्स में आता है।


Infinix Note 50s 5G+ Specifications


Infinix Note 50s 5G+ में FHD+ रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टिमेट चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह वन-टैप Infinix AI फंक्सनैलिटी और कई एआई बेस्ड फीचर्स प्रदान करता है। कंपनी ने फोन के साथ 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का वादा किया है। इस स्मार्टफोन के मरीन ड्रिफ्ट कलर वेरिएंट में एक सेंट टेक फीचर है, जो रियर पैनल को खुशबू से भरने के लिए माइक्रोएनकैप्सुलेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है। 

कैमरा सेटअप के लिए Note 50s 5G+ के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकंडरी कैमरा भी है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Note 50s 5G+ में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। दावा है कि यह फोन को एक घंटे के भीतर 100% तक चार्ज कर सकती है। फोन में बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है। यह 10W रीवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है। फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 7300 Ultimate

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2436 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Infinix Note 50s 5G, Infinix

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale LIVE: ₹15,999 में Redmi 15C Prime Edition, गेमर्स के लिए iQOO 15R पर डील
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.