108MP कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज देगी दस्तक

Infinix Note 40 Pro+ 5G और Infinix Note 40 Pro 5G दोनों एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड XOS 14 पर काम करते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2024 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड XOS 14 पर काम करती है।
  • Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज में 108MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Infinix Note 40 Pro+ 5G में 108 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 40 Pro+ 5G और Infinix Note 40 Pro 5G को MediaTek Dimensity 7020 SoC के साथ मार्च में चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया गया था। अब Infinix India ने मिड-रेंज मॉडल अगले ह्फ्ते भारत में पेश करने की पुष्टि की है। नई लाइनअप में कंपनी का इन-हाउस Cheetah X1 पावर मैनेजमेंट चिप है। इसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेटअप है। Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज देश में Flipkart के जरिए से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। आइए इनफिनिक्स के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix Note 40 Pro+ 5G और Infinix Note 40 Pro 5G भारत में 12 अप्रैल को लॉन्च होंगे। कंपनी ने गुरुवार 4 अप्रैल को एक मीडिया इन्वाइट के जरिए इसकी पुष्टि की। दोनों फोन फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेलर्स पर उपलब्ध होंगे। फ्लिपकार्ट ने नए फोन के आने की जानकारी देने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट लाइव की है। इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि Infinix Note 40 भारत में अन्य दो मॉडलों में शामिल होगा या नहीं।
Advertisement

बैटरी और फास्ट चार्जिंग स्पीड Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज का मुख्य फीचर है। फोन बेहतर बैटरी लाइफ और पावर मैनेजमेंट के लिए X1 Cheetah से लैस हैं। लाइनअप कई चार्जिंग मोड भी प्रदान करता है। Infinix Note 40 Pro 5G में 45W चार्जिंग कैपेसिटी के साथ 5,000mAh की बैटरी है, जबकि Infinix Note 40 Pro+ 5G में 100W चार्जिंग के साथ 4,600mAh की बैटरी है। यह सीरीज 20W वायरलेस मैगचार्ज सपोर्ट भी प्रदान करती है।

बीते महीने चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च हुए Infinix Note 40 Pro+ 5G की शुरुआती कीमत $309 (लगभग 25,000 रुपये) और Infinix Note 40 Pro 5G की शुरुआती कीमत $289 (लगभग 24,000 रुपये) थी।
Advertisement

Infinix Note 40 Pro+ 5G और Infinix Note 40 Pro 5G दोनों एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड XOS 14 पर काम करते हैं। इन दोनों फोन में 6.78 इंच की फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,436 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। ये 6nm मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7020 प्रोसेसर पर काम करते हैं। इसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इनके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Powe
#ताज़ा ख़बरें
  1. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  2. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  3. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  4. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  6. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  7. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  8. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  9. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  10. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.