Infinix Hot 30 Play हुआ 6000mAh बैटरी, 8GB RAM के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Infinix ने आज नाइजीरिया में Hot 30 सीरीज में नया स्मार्टफोन Infinix Hot 30 Play लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023 18:15 IST
ख़ास बातें
  • Infinix ने आज नाइजीरिया में Infinix Hot 30 Play लॉन्च कर दिया है।
  • Infinix Hot 30 Play की कीमत NGN 80,000 है।
  • Infinx Hot 30 Play में 6.82 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Infinix Hot 30 Play में 6.82 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने आज नाइजीरिया में Hot 30 सीरीज में नया स्मार्टफोन Infinix Hot 30 Play लॉन्च कर दिया है। Infinix Hot 30 Play नाइजीरिया में पहले से मौजूद Hot 30 और Hot 30i के साथ उपलब्ध होगा। यहां हम आपको Infinix Hot 30 Play के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
 

Infinix Hot 30 Play की कीमत और उपलब्धता


Infinix Hot 30 Play की कीमत NGN 80,000 (लगभग 14,211 रुपये) है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Bora Purple, Mirage White और Blade Black कलर्स में उपलब्ध है।
 

Infinix Hot 30 Play के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


Infinx Hot 30 Play में 6.82 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+  रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह सेंटर पंच होल कटआउट वाली डिस्प्ले 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 16 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और दूसरा एआई कैमरा दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो Infinix Hot 30 Play में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM दी गई है, जिसे 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 64GB और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डबल लेयर ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो कि हीटिंग से बचाव करता है। Infinix Hot 30 Play में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड XOS 12.6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  2. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  3. Oppo Reno16, Reno16c की पहली सेल आज से, डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, देखें सभी ऑफर्स
  4. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
  2. 10 सरकारी ऐप्स जो आपका समय और कागजी काम दोनों बचाएंगे!
  3. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
  4. SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
  5. फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
  6. TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
  7. पृथ्वी का पड़ोसी मिल गया! अंतरिक्ष में धरती जैसे ग्रह का चला पता, मात्र 25 प्रकाशवर्ष है दूर ...
  8. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  9. Jio और Airtel से आधी कीमत में सरकारी कंपनी दे रही 365 दिनों की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
  10. iQOO Z11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.