Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत

Infinix GT 50 Pro भारत में ₹69,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ है। इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी और गेमिंग एक्सेसरीज का बंडल मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2026 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Infinix GT 50 Pro की भारत में कीमत ₹69,999 रखी गई है
  • फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर मौजूद
  • 6,500mAh बैटरी के साथ गेमिंग एक्सेसरीज का बंडल भी दिया गया है

Infinix GT 50 Pro का इंडिया प्राइस ₹69,999 है

Photo Credit: Infinix

Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। गेमिंग पर फोकस करने वाले इस फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और 6,500mAh की बैटरी दी गई है। फोन की खासियत इसका HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम है, जिसके कुछ हिस्से को रियर पैनल पर देखा जा सकता है। कंपनी ने फोन के साथ गेमिंग एक्सेसरीज का बंडल भी पेश किया है, जिसमें कंट्रोलर, गेमिंग स्टेशन और कूलिंग फैन जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

Infinix GT 50 Pro price in India

Infinix GT 50 Pro भारत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में आया है। इसकी कीमत ₹69,999 है। इस कीमत में फोन के साथ कंपनी का Gaming Ecosystem बंडल भी शामिल है, जिसकी बताई गई कीमत ₹24,999 है। इसमें GT NX Controller, GT NX Station, GT Cooling Fan cum Charger और GT 50 Pro MagSafe Cover शामिल हैं। फोन Abyss Black और Red Blaze कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी।

Infinix GT 50 Pro specifications

फोन में 6.78 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i मिलता है। गेमिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल के लिए फोन में प्रेशर-सेंसिटिव GT Trigger बटन भी दिए गए हैं।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर और Mali-G720 MC7 GPU है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। इसका HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम लंबे गेमिंग सेशन के दौरान हीट को मैनेज करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement

Infinix GT 50 Pro में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा है।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित XOS 16 पर चलता है। गेमिंग एक्सेसरीज के साथ इसका बंडल इसे खास बनाता है, हालांकि खरीदने से पहले यह देखना जरूरी होगा कि इन एक्सेसरीज की जरूरत आपके इस्तेमाल के हिसाब से कितनी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  5. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  7. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  8. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  10. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.