Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक

फोन के रियर पैनल में रोचक डिजाइन दिया गया है जिसमें ट्रासपेरेंट एलिमेंट का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 19:05 IST
ख़ास बातें
  • फोन में डुअल कैमरा आ सकता है।
  • इसका कूलिंग सिस्टम 6,437mm² का है।
  • फोन में हाइपरकार प्रेरित डिजाइन है, यूजर को मूविंग एलिमेंट्स दिखेंगे।

Infinix GT 50 Pro कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा जिसके कुछ धांसू फीचर्स और डिजाइन सामने आ गया है।

Photo Credit: Gizmochina

Infinix GT 50 Pro कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा जिसके कुछ धांसू फीचर्स और डिजाइन सामने आ गया है। यह फोन गेमिंग फोकस्ड बताया जा रहा है जिसे कंपनी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसमें हाईपरकार से प्रेरित डिजाइन का इस्तेमाल किया है। इसके डिजाइन में कंपनी ने एक ट्रांसपेरेंट एलिमेंट जोड़ा है जो बहुत ही रोचक है। आइए जानते हैं कैसा होगा Infinix GT 50 Pro और कैसे होंगे इसके फीचर्स। 

Infinix GT 50 Pro का डिजाइन सामने आ गया है। कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में एक गेमिंग स्मार्टफोन के रूप में जल्द लॉन्च करने वाली है। गिजमोचाइन की रिपोर्ट के अनुसार, फोन में हाइपरकार प्रेरित डिजाइन है और कैवलार टेक्स्चर दिया गया है। इसके एरोडाइनेमिक लाइन्स इसे एक प्रीमियम फोन का लुक देते हैं। फोन में कंपनी ने ट्रांसपेरेंट पाइपलाइन विंडो दी है जो इसके कूलिंग सिस्टम को दिखाती है। यह फोन के रियर पैनल डिजाइन का सबसे रोचक हिस्सा है जिसमें यूजर को मूविंग एलिमेंट्स दिखेंगे। इसका कूलिंग सिस्टम 6,437mm² का है। 

Advertisement

इस फोन में एक और खास फीचर इसके शॉल्डर ट्रिगर हैं जो डुअल प्रेशर मैपिंग सिस्टम बनाते हैं। यानी अपनी उंगलियों की मदद से आप कई चीजें कंट्रोल कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि इसमें अल्ट्रा फास्ट रेस्पॉन्स दिया गया है जो 20ms से भी कम का है। यानी गेमिंग में यह बेहतरीन अनुभव दे सकेगा जिसके लिए दस लेवल की प्रेशर संवेदनशीलता इसमें दी गई है। 

गेमिंग के अलावा इसे शॉल्डर ट्रिगर कैमरा में स्लाइड जूम, शॉर्टकट आदि के लिए भी इस्तेमाल हो सकेंगे। फोन में मेग्नेटिक कूलिंग MagCharge 2.0 फीचर भी है और यह बाइपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। फोन में 15W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। यह 12W एक्टिव रेफ्रिजरेशन से भी लैस होगा। फोन में डुअल कैमरा आ सकता है। यह 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा से लैस होगा। 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले आ सकता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.