फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 1,999 रुपये देकर फोन की बुकिंग की जा सकती है।
Infinix GT 50 Pro 5G को कंपनी ने भारत में लॉन्च के लिए तैयार कर दिया है।
Photo Credit: Infinix
Infinix GT 50 Pro 5G भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। Infinix GT 50 Pro 5G की भारत में लॉन्च डेट 27 अक्टूबर है। फोन Flipkart पर दस्तक देने वाला है। यह फोन कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अप्रैल में पेश किया था। अब भारत में भी गेमिंग स्मार्टफोन की एंट्री होने वाली है। हॉन्ग-कॉन्ग की कंपनी Infinix का यह स्मार्टफोन मोबाइल गेमर्स के बीच काफी चर्चा में है। फोन में 144Hz का धांसू रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिप इसमें लगी है। साथ ही AMOLED स्क्रीन और Dolby Atmos का साउंड। यह एक पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज बनकर आता है। भारत में कैसे होंगे इसके फीचर्स और कीमत, आइए लॉन्च से पहले जानते हैं सभी खास बातें।
Infinix GT 50 Pro 5G का भारत में लॉन्च 27 अक्टूबर के लिए निर्धारित है। कल दोपहर 12 बजे Flipkart पर फोन लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कंपनी ने अधिकारिक हैंडल से फोन के फीचर्स का खुलासा भी करना शुरू कर दिया है। फोन की कीमत को लेकर अभी कोई संकेत नहीं है लेकिन फोन के लॉन्च में अब कुछ ही घंटों को समय रह गया है।
Infinix GT 50 Pro 5G को कंपनी ने भारत में लॉन्च के लिए तैयार कर दिया है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 1,999 रुपये देकर फोन की बुकिंग की जा सकती है जिसके बाद कंपनी ने 35,999 रुपये तक के बेनिफिट्स देने का दावा किया है। इतना ही नहीं, चुनिंदा बैंकों के माध्यम से खरीद पर 5000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
Infinix GT 50 Pro 5G भारत में कंपनी के गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाने वाला है। फोन में 144Hz का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 2800Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। डिस्प्ले 6-फिंगर मल्टीटच सपोर्ट रता है। फोन के डिस्प्ले में खास फीचर है जिससे कि हाथों में पसीना होते हु भी इसका टच रेस्पॉन्स देता है।
फोन पावरफुल MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिप से लैस होकर आता है। इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। फोन में प्रेशर सेंसिटिव GT ट्रिगर दिए गए हैं। इसमें समर्पित नेटवर्क चिप मिलती है जो ऑनलाइन गेमिंग अनुभव भी स्मूद बनाती है। कंपनी फोन के साथ गेमिंग एक्सेसरी जैसे कंसोल स्टाइल कंट्रोलर और मेग्नेटिक कूलर भी देती है।
Infinix GT 50 Pro का हाइलाइट फीचर इसका खास कूलिंग सिस्टम है। फोन में HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम मिलता है। यह अनोखा इसलिए है कि इसमें फोन के बैक पैनल पर एक पाइपलाइन दिखती है जिसमें से लिक्विड बहता हुआ देखा जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का मेन सेंसर है। साथ में अल्ट्रावाइड सेंसर है जो 8MP का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6500mAh की बैटरी है जिसके साथ में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलैस चार्जिंग दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी