Infinix GT 30 5G+ भारत में आज हो रहा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Infinix आज भारतीय बाजार में Infinix GT 30 5G+ लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अगस्त 2025 10:26 IST
ख़ास बातें
  • Infinix GT 30 5G+ में 1.5K 10 बिट AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Infinix GT 30 5G+ में 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 कैमरा होगा।
  • Infinix GT 30 5G+ में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट मिलेगा।

Infinix GT 30 5G+ में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Infinix

Infinix आज भारतीय बाजार में Infinix GT 30 5G+ लॉन्च करने वाला है। Infinix GT 30 5G+ में कस्टमाइजेबल मेका लाइट के साथ साइबर मेका 2.0 डिजाइन है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इनफिनिक्स के आगामी फोन में 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी। यहां हम आपको Infinix GT 30 5G+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix GT 30 5G+ Price in India

Infinix GT 30 5G+ आज यानी कि 8 अगस्त को भारतीय बाजार में दोपहर 12 बजे लॉन्च हो रहा है। Infinix GT 30 5G+ की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। इस फोन में 8GB + 256GB स्टोरेज दी जाएगी। लॉन्च होने के बाद यह फोन बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स साइट पर इस फोन के लिए अलग से एक माइक्रोसाइट भी लाइव है।

Infinix GT 30 5G+ Specifications (Expected)

Infinix GT 30 5G+ में 1.5K 10 बिट AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन होगा। कंपनी के अनुसार, GT 30 5G+ में साइबर मेचा 2.0 डिजाइन होने की उम्मीद है। इसके साथ रियर की ओर मेचा लाइट्स होंगी जिन्हें ब्रीथ, मेटियोर, रिदम और अन्य पैटर्न के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है। गेमिंग के लिए GT 30 5G+ में कस्टमाइजेबल शोल्डर ट्रिगर्स मिलने की उम्मीद है। जिनका उपयोग इन-गेम कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल, क्विक ऐप लॉन्च और वीडियो प्लेबैक के लिए होगा।

इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा 16GB LPDDR5X रैम (वर्चुअल एक्सपेंशन समेत) और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। कंपनी के अनुसार, इस चिप का AnTuTu स्कोर 7,79,000 से ज्यादा है और यह बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) में 90fps तक की स्पीड देता है। GT 30 5G+ कई AI वाले फीचर्स जैसे कि AI कॉल एसिस्टेंट, AI राइटिंग एसिस्टेंट, फॉलेक्स वॉयस एसिस्टेंट और Google के सर्किल टू सर्च के साथ आएगा।

Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए GT 30 5G+ के रियर में 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करेंगे। Infinix ने खुलासा किया है कि आगामी फोन में 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Infinix GT 30 5G, Infinix

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.