64MP कैमरा, 5500mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ Infinix GT 30 5G+ लॉन्च, जानें खासियतें

Infinix ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अगस्त 2025 12:42 IST
ख़ास बातें
  • Infinix GT 30 5G+ में 6.78 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है।
  • Infinix GT 30 5G+ के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Infinix GT 30 5G+ में 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix GT 30 5G+ में 5,500mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च कर दिया है। Infinix GT 30 5G+ में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। Infinix के इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है। आइए Infinix GT 30 5G+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix GT 30 5G+ Price in India

Infinix GT 30 5G+ के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए इनफिनिक्स की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध है। ग्राहक इस फोन को पल्स ग्रीन, साइबर ब्लू और साइबर ब्लैड व्हाइट में खरीद सकते हैं।

Infinix GT 30 5G+ Specifications

Infinix GT 30 5G+ में 6.78 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1224x2720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में Arm Mali-G615 MC2 के साथ ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR5X रैम है, जिसे वर्चुअल एक्सपेंशन के साथ 16GB तक बढ़ाया जा सकता है और 128GB/256GB UFS2.2इनबिल्ट स्टोरेज गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, वाई-फाई 6, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड XOS 15 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए GT 30 5G+ के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Infinix के इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.7 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 187 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। यह स्मार्टफोन AI फीचर्स का भी सपोर्ट करता है।

Advertisement

Infinix GT 30 5G+ का कैमरा कैसा है?

Infinix GT 30 5G+ के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Infinix GT 30 5G+ की कीमत कितनी है?

Infinix GT 30 5G+ के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।

Advertisement

Infinix GT 30 5G+ में कौन सा प्रोसेसर है?

Infinix GT 30 5G+ में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 4nm प्रोसेसर दिया गया है।

Infinix GT 30 5G+ में कैसी बैटरी है?

Infinix GT 30 5G+ में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Infinix GT 30 5G, Infinix

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.