Infinix GT 10 Pro फोन 5000mAh बैटरी, 16GB वर्चुअल रैम, AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Infinix GT 10 Pro फोन को कंपनी ने खास रियर डिजाइन दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अगस्त 2023 12:42 IST
ख़ास बातें
  • इनफिनिक्स जीटी 10 प्रो में 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • फोन में 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
  • फोन में 9जीबी तक रैम मिलती है। वर्चुअल रैम 16जीबी तक मिल जाती है।

Infinix GT 10 Pro में ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें मेन लेंस 108MP का है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix GT 10 Pro लॉन्च किया है। फोन देखने में अनोखा है। इसका डिजाइन देखकर कहा जा सकता है कि यह एक गेमिंग फोन है। फोन को साइबरपंक गेम प्रेरित डिजाइन दिया गया है जिसमें मिनी एलईडी लाइट्स दी गई हैं। इन लाइट्स को कस्टमाइज भी किया जा सकता है। फोन में Dimensity 8050 चिपसेट दिया गया है। इस डिवाइस में 5000mAh बैटरी है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाता है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स। 
 

Infinix GT 10 Pro price, availability

Infinix GT 10 Pro की कीमत 250 डॉलर (लगभग 20,680 रुपये) बताई गई है। यह अलग-अलग मार्केट्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। फोन को साइबर ब्लैक और मिराज सिल्वर कलर में पेश किया गया है। 
Advertisement
 

Infinix GT 10 Pro specifications

Infinix GT 10 Pro फोन को कंपनी ने खास रियर डिजाइन दिया है। यह पॉपुलर वीडियोगेम साइबरपंक से प्रेरित है। इसमें LED लाइट इंडिकेटर है। इनफिनिक्स जीटी 10 प्रो में 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 360Hz का टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। फोन में 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 1920Hz की हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें लो ब्लू लाइट सॉल्यूशन और टीयूवी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। 

प्रोसेसिंग की बात करें तो फोन MediaTek Dimensity 8050 5G के साथ आता है। इसमें 6nm चिप दी गई है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 9जीबी तक रैम मिलती है। वर्चुअल रैम 16जीबी तक मिल जाती है। फोन में 256 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें मेन लेंस 108MP का है। साथ में 2 मेगापिक्सल के दो लेंस मौजूद हैं। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें वेपर चैम्बर लिक्विड कूलिंग है और 4D वाइब्रेशन टेक्नोलॉजी है। फोन Android 14 आधारित XOS 13 पर रन करता है, ऐसा कहा गया है। इसमें स्टीरियो स्पीकर, हेडफोन जैक आदि का भी सपोर्ट है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.