आईबॉल एंडी 4.5सी मेग्निफिको स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2015 14:36 IST
आईबॉल ने अपने स्लाइड टैबलेट सीरीज में नया डिवाइस स्लाइड ब्रेस-एक्स1 मिनी 12,999 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि स्लाइड सीरीज का यह टैबलेट नामी रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। एंडी 4.5सी मेग्निफिको स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस हैंडसेट के जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावना है।
आईबॉल स्लाइड ब्रेस-एक्स1 मिनी कंपनी के स्लाइड ब्रेस-एक्स1 टैबलेट का मिनी वेरिएंट है जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। पुराने वर्ज़न की तरह स्लाइड ब्रेस-एक्स1 मिनी वॉयस-कॉलिंग फ़ीचर के साथ आएगा और इसमें दो सिम के लिए सपोर्ट मौजूद है।

एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाले स्लाइड ब्रेस-एक्स1 मिनी टैबलेट में 8 इंच का एचडी (1280x800 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी का रैम मौजूद होगा। टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

वहीं, आईबॉल एंडी 4.5सी मेग्निफिको को कंपनी की वेबसाइट पर बिना कीमत के लिस्ट किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस हैंडसेट में 4.5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 217 पीपीआई है। यह एक डुअल-सिम हैंडसेट है। हैंडसेट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट में 1700 एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलेगा। इसमें 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹22,000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung का ये स्मार्टफोन, देखें डील
  2. Google Pixel 11a के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें कितना है खास
  3. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  4. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें कितना है खास
  2. ₹22,000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung का ये स्मार्टफोन, देखें डील
  3. Tecno Camon 50 Ultra 5G vs Redmi Turbo 5 vs Oppo F33 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  4. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  5. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  6. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  7. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  8. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  9. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  10. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.