आईबॉल कोबाल्ट सोलस 4जी में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा, 11,999 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 सितंबर 2015 16:10 IST
पिछले महीने कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किए गए आईबॉल कोबाल्ट सोलस 4जी स्मार्टफोन को सोमवार को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया। यह स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।

डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय फीचर वाला कोबाल्ट सोलस 4जी डिवाइस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का एचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 294पीपीआई। स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर कोरटेक्स-ए53 प्रोसेसर के साथ 2जीबी का रैम होगा। हैंडसेट 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
Advertisement

कोबाल्ट सोलस 4जी स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। कोबाल्ट सोलस 4जी स्मार्टफोन 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। इसमें स्मार्टफोन में 2000एमएएच की बैटरी है।

आईबॉल के डायरेक्टर संदीप पारसरामपुरिया ने कहा, ''आईबॉल में हमारा मानना है कि असली खोज वही है जो कंज्यूमर की जरूरतों को पूरा करे। हम यूज़र की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही नया प्रोडक्ट बनाते हैं। कोबाल्ट सोलस 4जी इसी दिशा में एक कोशिश है।''
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले महीने ने कंपनी ने अपने एंडी सीरीज का नया स्मार्टफोन एंडी 4.5 ओ'बडी 4,990 रुपये में लॉन्च किया था। एंडी 4.5 ओ'बडी स्मार्टफोन एक डुअल-सिम (जीएसएम+जीएसएम) डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 4.5 इंच (480x854 पिक्सल) एफडबल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1जीबी रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर और 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो आईबॉल एंडी 4.5 ओ'बडी में जीपीआरएस/एज, 3जी, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ का फ़ीचर मौजूद है। स्मार्टफोन में 1800एमएएच की बैटरी है और यह ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फ़ीचर के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.