आईबॉल एंडी स्प्रिंटर 4जी लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 नवंबर 2015 17:01 IST
सितंबर महीने में कोबाल्ट सोलस 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद आईबॉल ने अपना एंडी स्प्रिंटर 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। 4जी एलटीई फ़ीचर से लैस इस स्मार्टफोन की कीमत 7,099 रुपये है। कंपनी के मुताबिक, इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत यूनिवर्सल आईआर रिमोट एप्लिकेशन है। यूनिवर्सल रिमोट की मदद से यूज़र टेलीविज़न सेट, सेट टॉप बॉक्स, डीवीडी प्लेयर और अन्य डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे।

आईबॉल एंडी स्प्रिंटर 4जी एक डुअल-सिम डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच (480x854 पिक्सल) का एफडबल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 195.9 पीपीआई। स्मार्टफोन 1 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1GB के रैम से लैस होगा। ग्राफिक्स के लिए हैंडसेट में माली- टी720 जीपीयू दिया गया है।
हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसमें से यूज़र सिर्फ 4.4 जीबी का इस्तेमाल कर पाएंगे। अच्छी बात यह है कि हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 3.2 मेगापिक्ल का फ्रंट कैमरा भी है। एंडी स्प्रिंटर 4जी में 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन,ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। यह हैंडसेट भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों ही 4जी एलटीई बैंड सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन में 2100 एमएएच की बैटरी है और यह स्पेशल गोल्ड व वाइन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

कंपनी ने जानकारी दी है कि एंडी स्प्रिंटर 4जी हैंडसेट में 9 सिस्टम लैंग्वेज और 21 भाषाओं के लिए कीबोर्ड सपोर्ट मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  2. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.