आईबॉल एंडी 5यू प्लेटिनो में है 8 मेगापिक्सल का कैमरा, कीमत 4,599 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 14 सितंबर 2015 16:16 IST
देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईबॉल ने अपने एंडी सीरीज का एक और स्मार्टफोन एंडी 5यू प्लेटिनो पेश किया है। यह स्मार्टफोन 4,599 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह हैंडसेट अगले हफ्ते से देशभर के रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

आईबॉल एंडी 5यू प्लेटिनो एक डुअल-सिम फोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच (540x960 पिक्सल) का क्यूएचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 220पीपीआई। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 512एमबी का रैम।
Advertisement

हैंडसेट 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का। कनेक्टिविटी की बात करें तो एंडी 5यू प्लेटिनो में 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन में 2000एमएएच की बैटरी है और यह ब्लैक रंग में लिस्टेड है। कंपनी का कहना है कि हैंडसेट में मल्टी-लैंगवेज सपोर्ट मौजूद है। डिवाइस पर 21 क्षेत्रीय भाषाओं को पढ़ा और लिखा जा सकता है। इसमें 9 भाषाओं में बिल्ट इन लैंगवेज हैं।

आपको बता दें कि आईबॉल ने पिछले महीने अपने एंडी सीरीज में दो नए स्मार्टफोन कोबाल्ट सोलस2 और एंडी एचडी6 पेश किए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.