आईबॉल एंडी 4.5 ओ'बडी स्मार्टफोन 4,990 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 1 सितंबर 2015 12:17 IST
आईबॉल ने अपने एंडी सीरीज का एक और स्मार्टफोन एंडी 4.5 ओ'बडी लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 4,990 रुपये होगी। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि आईबॉल एंडी 4.5 ओ'बडी स्मार्टफोन भारत में उपलब्ध है।

एंडी 4.5 ओ'बडी स्मार्टफोन एक डुअल-सिम (जीएसएम+जीएसएम) डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 4.5 इंच (480x854 पिक्सल) एफडबल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1जीबी रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर और 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिए गए हैं।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो आईबॉल एंडी 4.5 ओ'बडी में जीपीआरएस/एज, 3जी, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ का फ़ीचर मौजूद है। स्मार्टफोन में 1800एमएएच की बैटरी है और यह ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फ़ीचर के साथ आएगा। कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ एक कवर मुफ्त देगी।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते आईबॉल कोबाल्ट 6 के फिज़िकल मार्केट में उपलब्ध होने की भी खबर आई थी। इस हैंडसेट को हाल ही में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। यह 13,999 रुपये में मिल रहा है। आईबॉल कोबाल्ट 6 में 6 इंच (1080x1920 पिक्सल) का फुल-एचडी टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें 1.7गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2जीबी का रैम दिया गया है। हैंडसेट 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। डिवाइस में 3000mAh की बैटरी है और यह ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.