Huawei Y9a का डिज़ाइन लीक, कैमरा की भी मिली जानकारी

दिलचस्प है कि Huawei Y9a का डिज़ाइन लगभग Huawei Enjoy 20 Plus के समान दिखता है, जिसके रेंडर पिछले हफ्ते लीक हुए थे।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 27 अगस्त 2020 11:46 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Y9a का डिज़ाइन हाल ही में लीक हुए Huawei Enjoy 20 Plus के समान है
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है स्मार्टफोन
  • पॉप-अप सेल्पी कैमरा से लैस आ सकता है हुवावे वाई9ए

Huawei Y9a में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा

Huawei Y9a को कथित तौर पर इराक में एक बैनर में देखा गया है। पब्लिकेशन के अनुसार, फोन का डिज़ाइन Huawei Enjoy 20 Plus के समान दिखाई देता है,  जो पिछले हफ्ते कथित तौर पर लीक हुआ था। डिज़ाइन के अलावा, बैनर स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी देता है। बैनर के अनुसार, Huawei Y9a स्मार्टफोन में कथित तौर पर 64-मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप, पॉप-अप सेल्फी कैमरा, 8 जीबी रैम और 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होगा।

इराकी कुर्दिस्तान के एक रीडर का हवाला देते हुए, GSMArena की एक रिपोर्ट का दावा है कि बैनर को रीडर की दुकान में हुवावे द्वारा रखा गया था। बैनर एक स्मार्टफोन को दिखाता है जिसमें चारों तरफ बहुत पतले बेज़ल्स हैं और किसी प्रकार की नॉच नहीं है। इसके बैक पर चार कैमरों के साथ एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिखता है और एलईडी फ्लैश को मॉड्यूल के बायीं ओर बाहर रखा गया है।
Advertisement

दिलचस्प है कि Huawei Y9a का डिज़ाइन लगभग Huawei Enjoy 20 Plus के समान दिखता है, जिसके रेंडर पिछले हफ्ते लीक हुए थे। हालांकि एंजॉय 20 प्लस में चार बैक कैमरों के बजाय ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा गया था, लेकिन फ्रंट से इसमें एज-टू-एज डिस्प्ले और पॉप-अप फ्रंट कैमरा देखने को मिला था।
 

Huawei Y9a specifications (expected)

Huawei Y9a में कथित तौर पर सेल्फी के लिए पॉप-अप कैमरा दिया जाएगा। पीछे की तरफ, एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल बैनर में देखा गया है, जो चार कैमरों के साथ आता है। कथित तौर पर इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर शामिल होंगे। चिपसेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन बैनर से पता चलता है कि फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज होगा।
Advertisement

कहा जाता है कि स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और यह कथित तौर पर 40 वॉट सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगा। बैनर दो रंग विकल्पों को दर्शाता है, हालांकि इन रंगों के नाम अभी अज्ञात हैं। Huawei Y9a गूगल की मोबाइल सेवाओं के साथ नहीं आएगा। इसके बजाय फोन में चीनी कंपनी की खुद की AppGallery होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Y9a, Huawei Y9a Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.