Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस

Huawei ने चीनी बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Huawei Watch 6 और Huawei Watch 6 Pro लॉन्च कर दी हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2026 12:25 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Watch 6 42mm में 1.38 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Watch 6 Pro 43mm में 1.38 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले है।
  • Huawei Watch 6 46mm में 1.5 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।

Huawei Watch 6 Pro 43mm में 1.38 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने चीनी बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Huawei Watch 6 और Huawei Watch 6 Pro लॉन्च कर दी हैं। Huawei Watch 6 42mm में 1.38 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले और 46mm में 1.5 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। Watch 6 Pro  43mm में 1.38 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले और 46mm में 1.5 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले आती है। यहां हम आपको Huawei Watch 6 और Huawei Watch 6 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Watch 6, Watch 6 Pro Price


Huawei Watch 6 42mm की कीमत 2,799 yuan (लगभग ₹39,385) है। यह फ्रॉस्ट व्हाइट, डॉन गोल्ड और फैंटम ब्लैक में आती है। वहीं Huawei Watch 6 46mm की कीमत 2,899 yuan (लगभग ₹40,795) स्काई ब्लू और फिरमामेंट ब्लैक में खरीदी जा सकती है।

Huawei Watch 6 Pro 43mm की कीमत 3,499 yuan (लगभग ₹49,235) यह सिरेमिक व्हाइट और स्टार व्हाइट में उपलब्ध है। जबकि Huawei Watch 6 Pro 46mm की कीमत 3,599 yuan (लगभग ₹50,645) यह जुपिटर ब्राउन, स्पेस एक्स्पलोरेशन और स्पेस सिल्वर के विकल्प में मिलती है। ये दोनों ही वॉच चीनी बाजार में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गई हैं और बिक्री 23 सितंबर से शुरू होगी।

Huawei Watch 6 Specifications

Huawei Watch 6 42mm में 1.38 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 338 पीपीआई है। वहीं 46mm में 1.5 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 310 पीपीआई है। बैटरी के मामले में 42mm की बैटरी अधिकतम 7 दिनों तक चल सकती है, वहीं 46mm की बैटरी अधिकतम 11 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। यह वॉच HarmonyOS 2.0+, एंड्रॉयड 9.0 या आईओएस 13.0 और उससे ऊपर के डिवाइसेज के साथ कंपेटिबल है। 

Advertisement

Watch 6 को -0 डिग्री C से -30 डिग्री C के तापमान में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वॉच 5ATM और IP69 रेटिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में स्टार फ्लैश, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस शामिल है। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियो मैग्नेटिक, ऑप्टिकल हार्ट रेट, बेरोमीटर प्रेशर, एंबिएंट लाइट, टेंप्रेचेर, ईसीजी, डेप्थ गोज और एक्स-टेप स्मार्ट विंडो दिया गया है। इसमें पावर बटन, फंक्शन बटन और रोटेटिंग क्राउन दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में 42mm की लंबाई 42.3 मिमी, चौड़ाई 42.3 मिमी, मोटाई 10.2 मिमी और वजन 38 ग्राम है। वहीं 46mm की लंबाई 46.4 मिमी, चौड़ाई 46.4 मिमी, मोटाई 10.9 मिमी और वजन 60 ग्राम है।

Huawei Watch 6 Pro Specifications

Huawei Watch 6 Pro  43mm में 1.38 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 338 पीपीआई है। वहीं 46mm में 1.5 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 310 पीपीआई है। बैटरी के मामले में 43mm की बैटरी अधिकतम 7 दिनों तक चल सकती है, वहीं 46mm की बैटरी अधिकतम 11 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। यह वॉच HarmonyOS 2.0+, एंड्रॉयड 9.0+ या आईओएस 13.0+ के डिवाइसेज के साथ कंपेटिबल है। 

Advertisement

Watch 6 Pro  को -0 डिग्री C से -35 डिग्री C के तापमान में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वॉच 5ATM और IP69 रेटिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी के विकल्पों में स्टार फ्लैश, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस शामिल है। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक, ऑप्टिकल हार्ट रेट, बेरोमैट्रिक प्रेशर, एंबिएंट लाइट, टेंप्रेचेर, ईसीजी, डेप्थ गोज और एक्स-टेप स्मार्ट विंडो शामिल है। इसमें पावर बटन, फंक्शन बटन और रोटेटिंग क्राउन दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में 43mm की लंबाई 43.5 मिमी, चौड़ाई 43.5 मिमी, मोटाई 10.2 मिमी और वजन 50 ग्राम है। वहीं 46mm की लंबाई 46.4 मिमी, चौड़ाई 46.4 मिमी, मोटाई 10.9 मिमी और वजन 57 ग्राम है। वहीं स्पेस एक्सप्लोरेशन की लंबाई 46.4 मिमी, चौड़ाई 46.4 मिमी, मोटाई 11.4 मिमी और वजन 60 ग्राम है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.