हुवावे पी9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन 9 मार्च को होगा लॉन्च: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 मार्च 2016 12:28 IST
हुवावे ने जर्मनी के बर्लिन में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी के इस लॉन्च इवेंट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुवावे पी9 लॉन्च करने की उम्मीद है। इसके साथ ही इंटरनेट पर नई लाइव तस्वीरों में हैंडसेट का फ्रंट और बैक पैनल भी दिख रहा है।

ifanr वेबसाइट के मुताबिक, हुवावे ने 'बीयर' लिखी हुई एक बोतल और एक गिलास की तस्वीर के साथ एक इवेंट इनवाइट पोस्ट किया है। कंपनी द्वारा इसके अलावा अभी और कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है।  खबरों और लीक के अनुसार स्मार्टफोन के चार अलग-अलग वेरिएंट रेगुलर पी9, पी9 लाइट, पी9 मैक्स और एक चौथा वेरिएंट 'प्रीमियम पी9' लॉन्च किये जाएंगे।
Advertisement

इससे पहले आई रिपोर्ट में जिक्र था कि पी9 का चौथा वेरिएंट बड़े स्क्रीन, ज्यादा रैम और स्टोरेज के साथ आएगा। हुवावे पी9 के चौथे वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत कैमरा होगा। इसमें डुअल कैमरा सेटअप होने की भी जानकारी दी गई है जिसमें से एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। इसमें कुछ कैमरा ट्रिक भी दिए जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया था कि चौथे वेरिएंट में कुछ ऐसे अनोखे फ़ीचर होंगे जो बाकी तीन वेरिएंट का हिस्सा नहीं हैं।
 

हुवावे पी9 की नई लीक तस्वीरों में डुअल कैमरा होने का खुलासा भी हुआ है। टिप्सटर ईवान ब्लास द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीर से पता चलता है कि पी9 का डिजाइन काफी हद तक हुवावे के पिछले फ्लैगशिप से ही मिलता-जुलता है। इस तस्वीर में दोनों कैमरे डुअल एलईडी फ्लैश और ऑटोफोकस सेंसर के साथ टॉप कॉर्नर पर दिये गए हैं।
Advertisement

हालांकि फोन में होने वाले दूसरे फोन का उद्देश्य अभी तक साफ नहीं है लेकिन वाइड एंगल तस्वीर लेने या तस्वीर लेने के बाद री-फोकस करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्रंट पैनल पर इस मेटल डिवाइस में चैम्फर्ड ऐज हैं। बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम जैक और लाउडस्पीकर भी इस स्मार्टफोन में दिख रहा है।
Advertisement

यह स्मार्टफोन कंपनी के अपने किरिन 950 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोन में 3 जीबी रैम और ग्राफिक्स के लिए माली-टी880 जीपीयू है। स्मार्टफोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 3900 एमएएच बैटरी होने की भी उम्मीद है।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  4. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  5. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  2. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  4. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  5. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  8. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  9. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  10. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.