Huawei P30 Lite के लिए प्री-बुकिंग शुरू, किरिन 710 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Huawei P30 Lite को प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 मार्च 2019 18:17 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P30 Lite की कीमत PHP 16,990 (लगभग 22,200 रुपये) है
  • Abenson और Shopee पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है हुवावे पी30 लाइट
  • मिडनाइट ब्लैक, पीकॉक ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग में मिलेगा Huawei P30 Lite

Huawei P30 Lite के लिए प्री-बुकिंग शुरू, किरिन 710 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Huawei ने मंगलवार को पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान अपनी हुवावे पी30-सीरीज़ के अंतर्गत केवल Huawei P30 और P30 Pro को लॉन्च किया था। Huawei P30 Lite इस इवेंट का हिस्सा नहीं था लेकिन फोन को लॉन्च करने से पहले फिलीपींस में प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है। Huawei P30 Lite की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। P30 Lite में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर है और Huawei ब्रांड के इस हैंडसेट में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच है।
 

Huawei P30 Lite की कीमत

फिलीपींस में हुवावे पी30 लाइट (Huawei P30 Lite) की कीमत PHP 16,990 (लगभग 22,200 रुपये) है। फोन मिडनाइट ब्लैक, पीकॉक ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग में मिलेगा। Huawei P30 Lite फिलीपींस में ऑनलाइन स्टोर जैसे कि Abenson और Shopee पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। याद करा दें कि हुवावे ने मंगलवार को पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei P30 और P30 Pro को लॉन्च किया था, इसकी शुरुआती कीमत 799 यूरो (लगभग 62,200 रुपये) है। यह फोन मल्टीपल रैम/स्टोरेज वेरिाएंट के साथ आता है, इसके प्रीमियम वेरिएंट में 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज है।
 

Huawei P30 Lite स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

हुवावे पी30 लाइट फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 (EMUI 9.0.1) पर चलता है। फोन में 6.15 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2312 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ वाटड्रॉप नॉच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Huawei हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और माली-जी51 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Huawei P30 Lite में तीन रियर कैमरे हैं, 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जो अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आता है और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए P30 Lite में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Huawei P30 Lite में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक दिया गया है। एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.15 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2312 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  2. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  3. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
  4. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  5. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.