64MP कैमरे वाला Huawei Nova 8 फोन नए प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Huawei Nova 8 स्मार्टफोन की कीमत रूस में RUB 39,999 (लगभग 40,606 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इस फोन में सिंगल पाउडरी पिंक कलर पेश किया गया है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 अगस्त 2021 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 8 में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • हुवावे नोवा 8 में मिलेगा 128 जीबी स्टोरेज
  • फोन में 66 वॉट हुवावे सुपरचार्ज रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है

सिंगल पाउडरी पिंक कलर पेश किया गया है Huawei Nova 8 फोन

Huawei Nova 8 स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में Huawei Nova 8 Pro के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब हुवावे नोवा 8 फोन को रूस में लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि, चीन में लॉन्च हुआ हुवावे नोवा 8 फोन किरिन 985 प्रोसेसर से लैस था, लेकिन रूस का वेरिएंट किरिन 820ई प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। रूस में पेश किया गया हुवावे नोवा 8 फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ आया है, जबकि चीनी वेरिएंट में 256 जीबी तक विकल्प मौजूद था। इसके अलावा, फोन में सिंगल कलर ऑप्शन दिया गया है।
 

Huawei Nova 8 price

Huawei Nova 8 स्मार्टफोन की कीमत रूस में RUB 39,999 (लगभग 40,606 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इस फोन में सिंगल पाउडरी पिंक कलर पेश किया गया है।
Advertisement

हुवावे नोवा 8 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 3,299 (लगभग 37,200 रुपये) है और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 3,699 (लगभग 41,700 रुपये) थी।
 

Huawei Nova 8 specifications

हुवावे नोवा 8 फोन Android 11 आधारित EMUI 12 पर काम करता है। इसमें 6.57 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन किरिन 820E प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए हुवावे नोवा 8 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

हुवावे नोवा 8 की बैटरी 3,800 एमएएच की है, जिसके साथ 66 वॉट हुवावे सुपरचार्ज रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक विकल्प शामिल है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 985

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.