Huawei Nova 5i हो सकता है 6 जीबी रैम से लैस

Huawei Nova 5i स्मार्टफोन के नए 6 जीबी रैम वेरिएंट को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 8 जून 2019 17:45 IST

Huawei Nova 5i हो सकता है 6 जीबी रैम से लैस

Photo Credit: Geekbench

Huawei Nova 5i स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था, साथ ही हुवावे नोवा 5आई को दो देशों में रेगुलेटरी सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। अब हाल ही में Huawei Nova 5i स्मार्टफोन के नए 6 जीबी रैम वेरिएंट को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। कुछ दिनों पहले इसका 4 जीबी रैम वेरिएंट लिस्ट किया गया था। Huawei Nova 5i एंड्रॉयड 9 पाई और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

Huawei Nova 5i के 6 जीबी रैम वेरिएंट का मॉडल नंबर 'HUAWEI GLK-LX2' है और इसे गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। लेकिन दो अलग-अलग लिस्टिंग सामने आई हैं। दोनों लिस्टिंग में पहली अगर सिंगल-कोर टेस्ट की बात करें तो फोन ने क्रमश: 1516 और 1530 स्कोर किया है। अब बात मल्टी-कोर टेस्ट की तो स्मार्टफोन ने क्रमश: 5193 और 5233 स्कोर किया है। गीकबेंच डेटाबेस के अनुसार, फोन में 1.71 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है।
Advertisement

याद करा दें कि कुछ दिनों पहले Huawei Nova 5i के 4 जीबी रैम वेरिएंट जिसका मॉडल नंबर 'HUAWEI GLK-LX3' को लिस्ट किया गया था। फोन की नई गीकबेंच लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि मॉडल नंबर GLK-LX2 Huawei Nova 5i के 6 जीबी रैम का हो सकता है। Huawei Nova 5i  में क्वाड रियर कैमरा और 5.84 इंच का फुल-एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले हो सकता है।

एनसीसी डेटाबेस के अनुसार, Huawei Nova 5i के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लाया जा सकता है, माइक्रोएसडी की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना भी संभव होगा। फोन में चार्जिंग और फाइल ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को जगह मिलेगी। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि आखिर Nova 5i को कब लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.