60MP कैमरा, Kirin 8000 के साथ Huawei Nova 12 Pro देगा दस्तक, लीक फोटो से हुआ खुलासा

Huawei Nova 12 Pro की लीक हुई फोटो से पता चला है कि इसकी स्क्रीन पर एक पिल शेप का कटआउट है, जिससे एक ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप होने का सुझाव मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2023 15:43 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 12 Pro फोन Kirin 9000 पर काम करता है।
  • Huawei Nova 12 Pro में 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
  • Huawei Nova 12 Pro में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

Huawei Nova 11 में 6.70 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei 26 दिसंबर को चीन में Huawei Nova 12 सीरीज स्मार्टफोन पेश करने वाला है। हाल ही में आई रिपोर्ट में Nova 12 Ultra स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ पता चला है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें Kirin 9000s का अंडर-क्लॉक्ड वर्जन मिल सकता है, जो Mate 60 सीरीज को पावर देता है। इसलिए इसके टू-वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन के सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। वीबो पर आई एक नई लीक में कथित Nova 12 Pro के फ्रंट डिजाइन, नए चिपसेट समेत काफी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। आइए आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Huawei Nova 12 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Nova 12 Pro की लीक हुई फोटो से पता चला है कि इसकी स्क्रीन पर एक पिल शेप का कटआउट है, जिससे एक ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप होने का सुझाव मिलता है। कर्व्ड ऐजेस वाली OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 2776 x 1224 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 120Hz तक रिफ्रेश रेट होगा। फोन का मॉडल नंबर ADA-AL00 है। लीक में साफ किया गया है कि यह फोन नए Kirin 9000 पर काम करता है। इसके अलावा फोटो से यह भी पता चला है कि फोन 12GB LPDDR4 RAM और एक Hi1105 NFC  चिप से लैस है।

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Huawei Nova 12 Pro के बारे में कुछ जानकारी प्रदान की है। लीक के अनुसार, फोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले है। Kirin 8000 का परफॉर्मेंस अल्ट्रा वेरिएंट को पावर देने वाली चिप से कम होगा। Nova 12 Pro के स्पेसिफिकेशंस अल्ट्रा मॉडल के समान हो सकते हैं।
Advertisement

वहीं प्रो मॉडल में 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2x जूम वाला 8 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट ड्यूल सेल्फी कैमरा सिस्टम होने की भी उम्मीद है। फोन के बैक पैनल में f/1.4–f/4.0 फिजिकल वेरिएबल अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। फोन में अल्ट्रा मॉडल की तरह 100W चार्जिंग के साथ 4,600mAh की बैटरी भी मिल सकती है। प्रो और अल्ट्रा मॉडल 5जी का सपोर्ट करेंगे, वहीं Nova 12 और Nova 12 Lite (वाइटैलिटी एडिशन) को 4G Snapdragon चिप से लैस है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.