Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei ने बाजार में आज अपना दूसरा ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Huawei Mate XT 2 Ultimate Design लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 सितंबर 2026 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate XT 2 Ultimate Design में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Huawei Mate XT 2 Ultimate Design में Kirin 9050 Pro चिपसेट दिया गया है।
  • Huawei Mate XT 2 Ultimate Design में 5,600mAh की बैटरी दी गई है।

Huawei Mate XT 2 Ultimate Design में 40 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने बाजार में आज अपना दूसरा ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Huawei Mate XT 2 Ultimate Design लॉन्च कर दिया है। यह फोन 10.2 इंच की 3K OLED डिस्प्ले से लैस किया गया है। हुवावे के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Huawei Mate XT 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Mate XT 2 Ultimate Design Price

Huawei Mate XT 2 Ultimate Design के 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 19,999 (लगभग ₹2.81 लाख), 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 21,999 (लगभग ₹3.09 लाख) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 21,999  CNY 23,999 (लगभग ₹3.38 लाख) है। इसके अलावा प्राइवेसी डिस्प्ले वाले स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 24,999 (लगभग ₹3.52 लाख) है। टॉप-एंड कलेक्टर एडिशन वाले 16GB+2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 29,999 (लगभग ₹4.22 लाख) है। Mate XT 2 Ultimate Design डार्क ब्लैक, प्योर व्हाइट और जिन पर्पल कलर ऑप्शन में बेचा जाता है।

Advertisement

Huawei Mate XT 2 Ultimate Design Features & Specifications

Huawei Mate XT 2 Ultimate Design में अनफोल्ड होने पर 10.2 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 3K रेजोल्यूशन, 1-120Hz LTPO एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग है। वहीं फोल्ड होने पर 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4:3 आस्पेक्ट रेशियो है। डिस्प्ले प्राइवेसी स्क्रीन फीचर प्रदान करती है,जिससे साइड से कोई देख नहीं सकता है। इस फोन में Kirin 9050 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 16GB RAM दी गई है। Huawei का कहना है कि Mate XT 2 Ultimate Design में फोल्डिंग मैकेनिज्म को नए सिरे से डिजाइन किया गया है। इससे डिवाइस को फोल्ड करने पर डिस्प्ले सुरक्षित रहता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Mate XT 2 Ultimate Design के रियर में वेरिएबल अपर्चर, OIS सपोर्ट और RYYB कलर फिल्टर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोल्डेबल फोन में 5,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W वायर्ड सुपरचार्ज और 50W वायरलेस सुपरचार्ज का सपोर्ट करती है। इस फोन में मोटाई अनफोल्ड होने पर 3.5 मिमी और वजन 299 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP58 + IP59 रेटिंग से लैस किया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.