Huawei Mate X2 फोल्डेबल फोन के स्पेसिफिकेशन लीक, किरिन 9000 प्रोसेसर से हो सकता है लैस

टिप्सटर का कहना है कि कंपनी इसमें आउटवर्ड की जगह इनवर्ड फोल्डिंग डिज़ाइन देगी, बिल्कुल Samsung Galaxy Fold की तरह। डायमेंशन की बात करें, तो हुवावे मैट एक्स2 फोन 161.8x14.8x8.2mm और 295 ग्राम भारी होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 जनवरी 2021 14:54 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate X2 में मिल सकता है 10x हाइब्रिड ऑप्टिकल ज़ूम
  • हुवावे मैट एक्स2 हो सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस
  • फोन का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का हो सकता है

हुवावे मैट एक्स2 फोन में 4,400एमएएच की बैटरी दी जा सकती है

Huawei Mate X2 स्मार्टफोन कंपनी की ऑरिज़न फोल्डेबल फोन का सक्सेसर होगा, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इन दिनों इस स्मार्टफोन पर काम चल रहा है। हालांकि, लॉन्च से पहले हुवावे मैट एक्स2 के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं, लेकिन फोन के डिज़ाइन पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। यह फोन कुछ महीनों पहले TENAA  वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था और अब नई लीक में सामने आया है कि ये फोल्डेबल फोन किरिन 9000 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 10एक्स हाइब्रिड ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट मौजूद होगा। फोन की 8.01 इंच बड़े डिस्प्ले में इनवर्ड फोल्डिंग दी जा सकती है।
 

Huawei Mate X2 specifications (expected)

टिप्सटर Digital Chat Station (ट्रांसलेशन) ने Huawei Mate X2 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर साझा की है। जिसके अनुसार, फोन में 8.01 इंच (2,480x2,200 पिक्सल) इनवर्ड डिस्प्ले दिया जाएगा, इसके अलावा फोन में 6.45 इंच (2,270x1,160 पिक्सल)  सेकेंडरी डिस्प्ले मौजूद होगा। साथ ही यह फोल्डेबल फोन किरिन 9000 प्रोसेसर से लैस होगा और यह एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।
Advertisement

हुवावे मैट एक्स2 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी 16 मेगापिक्सल का, 12 मेगापिक्सल का तीसरा और चौथा 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन में 10एक्स हाइब्रिड ऑप्टिकल ज़ूम दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। बैटरी को लेकर कहा जा रहा है कि हुवावे मैट एक्स2 फोन में 4,400एमएएच की बैटरी 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।

टिप्सटर का कहना है कि कंपनी इसमें आउटवर्ड की जगह इनवर्ड फोल्डिंग डिज़ाइन देगी, बिल्कुल Samsung Galaxy Fold की तरह। डायमेंशन की बात करें, तो हुवावे मैट एक्स2 फोन 161.8x14.8x8.2mm और 295 ग्राम भारी होगा।
Advertisement

हुवावे मैट एक्स2 फोन मॉडल नंबर TET-AN00 और TET-AN10 के साथ चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA  पर नवंबर महीने में लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग से सामने आया था कि यह फोल्डेबल फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 से लैस होगा। हुवावे मैट एक्स2 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और ओलेड डिस्प्ले भी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में डुअल-सिम स्लॉट भी मौजूद हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Mate X2, Huawei Mate X2 Specifications, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.