Huawei ने लॉन्‍च किया फोल्‍डेबल फोन Mate Xs 2, नया टैबलेट भी आया, जानें प्राइस

इस फोन के साथ Huawei M-Pen 2s का भी सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2022 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate Xs 2 का कलेक्टर एडिशन भी आया है
  • इसकी कीमत 12,999 युआन (लगभग 1,50,600 रुपये) है
  • Huawei MatePad SE की कीमत 1499 युआन से शुरू होती है

Huawei Mate Xs 2 की कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 9,999 युआन (लगभग 1,15,850 रुपये) से शुरू होती है।

Huawei Mate Xs 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। यह Huawei Mate Xs का सक्‍सेसर है, जिसे फरवरी 2020 में रिलीज किया गया था। नए फोल्‍डफोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 7.8 इंच का OLED डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 4G कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन के साथ Huawei M-Pen 2s का भी सपोर्ट मिलता है। Huawei Mate Xs 2 के साथ कंपनी ने Huawei MatePad SE बजट टैबलेट भी लॉन्च किया है।
 

Huawei Mate Xs 2 के प्राइस और उपलब्‍धता 

Huawei Mate Xs 2 की कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 9,999 युआन (लगभग 1,15,850 रुपये) से शुरू होती है। इसके 8GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 11,499 युआन (लगभग 1,33,200 रुपये) है। Huawei Mate Xs 2 का कलेक्टर एडिशन भी आया है, जो 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 12,999 युआन (लगभग 1,50,600 रुपये) है। Huawei फोल्डेबल स्मार्टफोन को ब्रोकेड वाइट, एलिगेंट ब्लैक और फ्रॉस्ट पर्पल कलर्स में लाया गया है। इसे 6 मई से खरीदा जा सकेगा।
 

Huawei MatePad SE के प्राइस और उपलब्‍धता 

Huawei MatePad SE की कीमत 4GB रैम + 128GB वाई-फाई वैरिएंट के लिए 1499 युआन (लगभग 17,400 रुपये) तय की गई है। इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वाई-फाई + LTE वैरिएंट की कीमत 1,699 युआन (लगभग 19,700 रुपये) है। यह 6 मई से डार्क ब्लू रंग में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
 

Huawei Mate Xs 2 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Huawei Mate Xs 2 हार्मनीOS 2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 7.8 इंच (2,480x2,200 पिक्सल) की स्‍क्रीन है यह फोल्‍ड होने पर 6.5 इंच की हो जाती है।  डिस्‍प्‍ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 424ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 4G प्रोसेसर है, जिसे 12GB तक रैम का सपोर्ट है। 

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है। इसमें f/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का सेंसर और f/2.4 टेलीफोटो लेंस व OIS सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 30x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। फोन में 10.7 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा है। 
Advertisement

फोन में 512GB तक स्टोरेज है, जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके वैनिला मॉडल में 4,600mAh की बैटरी 66W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है और कलेक्टर एडिशन में 66W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,880mAh की बैटरी मिलती है। फोन का वजन 250 ग्राम से ज्‍यादा है। 
 

Huawei MatePad SE के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 


Advertisement
Huawei MatePad SE हार्मनीOS 2 पर चलता है। इसमें 10.1 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 1,920x1,200 पिक्सल है। इस बजट टैबलेट में हाईसिलिकॉन किरिन 710A प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB रैम का सपोर्ट है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। MatePad SE में 5100mAh की बैटरी है। डुअल स्पीकर सिस्टम है। इसका वजन 450 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

10.7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 2

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

HarmonyOS 2.0

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.